Bharat Shrinate on Kala Hiran Controversy: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिल्म काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी (Kala Hiran: The Battle for Legacy) के टीजर को लेकर बड़ा फैसला दिया है। इसके बाद अब फिल्म के डायरेक्टर का बड़ा बयान सामने आया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Salman Khan के विवाद Kala Hiran पर बनने जा रही है फिल्म, सामने आया धांसू पोस्टर; बिश्नोई गैंग संग दुश्मनी का जिक्र
टीजर हटाने का दिया आदेश
फिल्म काला हिरण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कोर्ट का नया फैसला है। कोर्ट ने फिल्म काला हिरणके टीजर और उससे जुड़े प्रचार सामग्री को इंटरनेट से हटाने का आदेश दिया है। ये फैसला सलमान खान की उस याचिका पर आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म का टीजर और पोस्टर बिना उनका नाम लिए भी उनकी पहचान से जुड़े संकेत दिखाते हैं। एक्टर का कहना था कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है और लोगों के बीच गलत संदेश जा सकता है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भी माना कि किसी की प्रतिष्ठा को इस तरह प्रभावित नहीं किया जा सकता।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Salman Khan को मिली बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने Kala Hiran के मेकर्स को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट जाएंगे मेकर्स
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मेकर्स का रिएक्शन सामने आ रहा है। Amarujala से बात करते हुए फिल्म काला हिरण के डायरेक्टर भरत श्रीनाते ने कहा कि 'माननीय हाईकोर्ट ने जो भी फैसला दिया है, हम उसका सम्मान करते हैं। उसे फॉलो करेंगे। जो भी चीज सलमान खान से संबंधित मानी जाती है और उसे हटाने के लिए कहा जाता है तो वह चीज हटाई जाएगी। लेकिन अगर मैं अपने टीजर की बात करूं तो हमारे टीजर में सलमान खान नहीं हैं। इसलिए हम इसके लिए लड़ेंगे। हमारे भी कुछ अधिकार हैं। फिल्मकारों के अधिकार हैं। सिनेमा के भी अधिकार हैं। हम अपने अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट में आवाज उठाएंगे।'
