Kala Hiran Movie Poster: सलमान खान की जिंदगी से कई सारे विवाद जुडे़ हैं, लेकिन काला हिरण से जुड़ा मामला देश भर में चर्चा में रहा है। इस विवाद की वजह से अभिनेता कोर्ट कचहरी के चक्कर में बुरी तरह फंस गए थे और अब अभिनेता की जिंदगी का ये चैप्टर पर्दे पर उतरने के लिए तैयार है। सलमान खान से जुड़ा काला हिरण विवाद पर फिल्म बनने जा रही है और इस फिल्म का नाम भी काला हिरण ही है, जिसका दमदार पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सिर्फ काला हिरण ही नहीं बल्कि बिश्नोई गैंग संग विवाद को भी दिखाया जाएगा। (ये भी पढ़ें: Ramayana और बेटी राहा ने बदली रणबीर कपूर की लाइफ, एक्टर ने कहा- 'मुझे एक बेहतर इंसान बनाया')
सलमान खान की जिंदगी पर फिल्म
इस फिल्म का निर्माण का अमित जानी ने किया है। इस फिल्म में वह फुल क्राइम और कोर्ट रूम ड्रामा दिखाने वाले हैं। इस फिल्म में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की सलमान खान संग दुश्मनी को बहुत ही फिल्मी अंदाज में दिखाया जाएगा और फिल्म में बाबा सिद्दीकी से जुड़ा भी एक चैप्टर होगा, जो सलमान खान के काफी करीबी रहे हैं और उनकी हत्या बिश्नोई गैंग ने की है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुई है, जिनमें संभल और मुरादाबाद शामिल हैं। (ये भी पढ़ें: Bandar: बॉबी देओल ने अपने किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो बस इंसाफ चाहता है' - Exclusive)
kala hiran-salman khan
