बॉलीवुड

Indian Police Force: जनवरी में रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की धांसू सीरीज, चारों खाने चित्त होंगे दुश्मन

Indian Police Force Release Date Change: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय अपनी धांसू सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि रोहित शेट्टी की डेब्यू सीरीज की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Image

'इंडियन पुलिस फोर्स' की रिलीज डेट आई सामने

Indian Police Force Release Date Change: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपनी धांसू सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' (Indian Police Force) के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी इस डेब्यू सीरीज का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय की 'इंडियन पुलिस फोर्स' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

'इंडियन पुलिस फोर्स' (Indian Police Force) का हाल ही में नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय का अवतार भी देखने लायक रहा। सिद्धार्थ मल्होत्रा का डैशिंग लुक देखकर कहा जा सकता है कि वह इस सीरीज में सबका मन मोह लेने वाले हैं। वहीं विवेक ओबरॉय और शिल्पा शेट्टी का तेवर देखकर कहा जा सकता है कि दोनों ही दुश्मनों को चारों खाने चित्त करने के लिए तैयार हैं।

कब और कहां रिलीज होगी 'इंडियन पुलिस फोर्स'

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय की 'इंडियन पुलिस फोर्स' (Indian Police Force) सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पोस्टर के मुताबिक, सीरीज 19 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। बता दें कि 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर पहले खबर आई थी कि यह दिसंबर में ही ओटीटी पर दस्तक दे देगी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस

रोहित शेट्टी की इस डेब्यू सीरीज को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "अब और इंतजार नहीं होता।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सिद्धार्थ मल्होत्रा का दौर शुरू होने वाला है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article