बॉलीवुड

एक्सीडेंट होने के बाद Jubin Nautiyal ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटो, प्रार्थना करने के लिए फैन्स को किया धन्यवाद

Jubin Nautiyal Health After Accident: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल का 1 दिसंबर को बड़ा एक्सीडेंट हुआ था। हाल ही में जुबिन ने अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को साझा करते हुए जुबिन ने बताया है कि वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने सभी फैन्स को धन्यवाद कहा है, जिन्होंने उनके लिय प्रार्थना की।

Image

Jubin Nautiyal

Jubin Nautiyal Health After Accident: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) का हाल ही में एक्सीडेंट हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्सीडेंट होने के बाद जुबिन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि जुबिन नौटियाल अपने घर पर सीढ़ी से गिर गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद जुबिन के फैन्स को बड़ा झटका लगा था। ऐसे में अब जुबिन नौटियाल ने खुद अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की है।

जुबिन नौटियाल ने अब अपनी कंडीशन पर खुलकर बात की है और एक आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ बताया है कि वो अब ठीक हैं। सिंगर ने हॉस्पिटल से अपनी फोटो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, 'आप सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। भगवान मुझ पर देख रहे थे और मुझे एक्सीडेंट होने के बाद बचा लिया। मुझे छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।'

जुबिन नौटियाल के फैन्स और फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के उनके करीबी दोस्तों ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। नीति मोहन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत सारा प्यार और जल्द स्वस्थ होना।' असीस कौर ने भी लिखा, 'जल्द स्वास्थ्य होना भाई !! आपको अच्छी वाइब्स भेज रही हूं।' रैपर बादशाह ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ मेरे भाई।' तुलसी कुमार ने भी जुबिन के जल्द ठीक होने की कामना की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सीडेंट में जुबिन नौटियाल की पसलियां टूट गई हैं और उनके दाहिने हाथ में एक बड़ा फ्रैक्चर हुआ है। दाहिने हाथ की बड़ी सर्जरी कराने के बाद सिंगर को डॉक्टर ने कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। हालांकि इंस्टाग्राम पोस्ट से जुबिन के ठीक होने की पुष्टि के बाद उनके फैन्स और करीबी लोगों को राहत मिली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article