बॉलीवुड

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार-अरशद वारसी में होगी महाभिड़ंत, डायरेक्टर सुभाष कपूर ने कसी कमर

Akshay-Arshad's Jolly LLB 3 to release in 2025: डायरेक्टर सुभाष कपूर ने अपनी अगली फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) के लिए कमर कस ली है। इन दिनों वो जॉली एलएलबी 3 की कहानी पर काम कर रहे हैं। कहानी पूरी करने के बाद सुभाष कपूर इसकी शूटिंग में लग जाएंगे और साल 2025 में जॉली एलएलबी 3 दर्शकों के सामने होगी।

Image

Jolly LLB 3

Akshay-Arshad's Jolly LLB 3 to release in 2025: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए पिछले कुछ साल बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। कोरोना खत्म होने के बाद से उनकी बहुत कम फिल्में ही सुपरहिट की कैटेगिरी में आ पायी है। हालांकि इसकी वजह से उनकी डिमांड में कोई कमी नहीं आ रही है। अक्षय कुमार एक के बाद एक फिल्में साइन किए जा रहे हैं और मेकर्स उन्हें शुरू करने के लिए बेताब हैं। मीडिया में सामने आई ताजा खबर की मानें तो डायरेक्टर सुभाष कपूर ने नई मूवी जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) के लिए कमर कस ली है और साल 2024 की गर्मियों में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।

साल 2025 में रिलीज होगी अक्षय कुमार की Jolly LLB 3

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जॉली एलएलबी 3 साल 2024 में शुरू होगी। डायरेक्टर सुभाष कपूर इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक खत्म करने की कोशिश करेंगे और उसके बाद इसे रिलीज किया जाएगा। मेकर्स साल 2025 में दर्शकों के सामने सबसे बड़ा केस पेश करेंगे।

Jolly LLB 3 में अरशद भी आएंगे नजर

बहुत कम लोगों को जानकारी है कि अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 में अरशद वारसी (Arshad Warsi) का भी अहम रोल होगा। अरशद वारसी के साथ ही इस फिल्म सीरीज की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद इस सीरीज में अक्षय कुमार की एंट्री हुई। डायरेक्टर सुभाष कपूर ने जॉली एलएलबी 3 की कहानी इस तरह से गढ़ी है कि इसमें अरशद वारसी और अक्षय कुमार आमने-सामने होंगे। वैसे आप जॉली एलएलबी 3 देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article