बॉलीवुड

एक्शन किंग रोहित शेट्टी के साथ हाथ मिलाएंगे जॉन अब्राहम, एक्टर ने दिया हिंट जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है

John Abhraham-Rohit Shetty Movie: द डिप्लोमैट एक्टर ने कहा कि मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि हम साथ में कुछ करना चाहते हैं। हमने काफी बार बात की है। जॉन ने पठान 2 पर भी चर्चा की है उन्होंने बताया है कि फिल्म बड़ा धमाका करने वाली है।

Image

John Abhraham-Rohit Shetty Movie

John Abhraham-Rohit Shetty Movie: बॉलीवुड के एक्शन हीरो जॉन अब्राहम ( John Abhrama) इन दिनों अपनी फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की इस पॉलिटिकल ड्रामा को खूब पसंद किया जा रहा है। इन दिनों जॉन अब्राहम अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर भी फोकस कर रहे हैं। एक्टर ने बताया कि उन्होंने रोहित शेट्टी( Rohit Shetty ) के साथ हाथ मिलाया है अब वह कुछ बड़ा करने को तैयार हैं। इस खबर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है क्योंकि एक एक्शन डायरेक्टर और दूसरा एक्शन हीरो दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

जॉन अब्राहम( John Abraham) हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत करते नजर आए, उन्होंने रोहित शेट्टी संग काम करने पर भी चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने बताया कि वह जल्द ही रोहित सर के साथ काम करने वाले हैं। द डिप्लोमैट एक्टर ने कहा कि मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि हम साथ में कुछ करना चाहते हैं। हमने काफी बार बात की है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि जल्द ही कुछ बहुत ही मजेदार होगा और यह बहुत अच्छा होगा। उन्होंने आगे कहा कि जिस विषय पर वे चर्चा कर रहे हैं, उससे दर्शकों का दिल जीतने की उम्मीद है। उनके शब्दों में, हम जिस विषय पर बात कर रहे हैं वह एक धमाकेदार फिल्म है जो लोगों को चौंका देगी। यह सिर्फ दो लोगों के सहयोग के बारे में नहीं है, यह विषय के बारे में भी है, और यह अविश्वसनीय है। इसलिए हमें उम्मीद है कि इससे कुछ अच्छा निकलेगा ।

पठान 2( Pathaan) के बारे में बात करते हुए जॉन ने बताया कि जल्द फिल्म का प्रीक्वल भी आने वाला है और वह भी धमाकेदार होने वाला है। इसके लिए भी फैंस नजरें टिकाए हुए हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article