बॉलीवुड

पठान 2 में पक्की हुई जॉन अब्राहम की एंट्री, जिम के रोल में दोबारा नजर आएगा पठान का दुश्मन

John Abraham Talk about Pathaan 2 : जॉन अब्राहम अपनी फिल्म डिप्लोमैट को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह पठान 2 पर भी काम कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने इंटरव्यू में बात की और बताया कि आदित्य चोपड़ा के साथ उनका क्या प्लान है। आइए बताते हैं जॉन ने क्या कहा

Image

John Abraham Talk about Pathaan 2

John Abraham Talk about Pathaan 2 : हाल ही में खबर सामने आई थी कि आदित्य चोपड़ा ( Aditya Chopra) ने पठान 2( Pathaan 2) की स्क्रिप्ट लॉक कर ली है और अब इसपर काम शुरू होने जा रहा है। पठान 2 की खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया था। अब एक और नई जानकारी हाथ लगी है, वो यह कि पठान में जॉन अब्राहम( John Abraham) अपने किरदार में लौटेंगे। जिम के रोल में जॉन दोबारा से फिल्म में नजर आएंगे। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने इसपर हिंट दिया है। आइए बताते हैं जॉन ने क्या कहा

द हॉलिवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत में जॉन अब्राहम( John Abraham) ने बताया कि पठान( Pathaan) बहुत शानदार फिल्म थी। मेरा किरदार जीम मुझे बहुत पसंद है, उन्होंने आगे कहा कि आदित्य चोपड़ा ने मेरा बिल्कुल सही इस्तेमाल किया है। जॉन ने कहा कि भविष्य में हम एक फिल्म के सिक्कवल पर काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने पठान 2 का नाम नहीं लिया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वह (आदित्य चोपड़ा) मेरी बात सही समझते हैं, और उम्मीद है कि जिम के खराब होने से पहले हम उसका प्रीक्वल बना लेंगे। तो ऐसा होना चाहिए।

बताते चले 2023 में आई पठान का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने किया था और इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। फिल्म में जॉन अब्राहम ने जिम नाम के विलेन की भूमिका निभाई थी, जो शाहरुख खान के मुख्य किरदार से भिड़ता है। पठान में जॉन का किरदार खूब पसंद किया गया था। फिल्म बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब दोबारा से फैंस इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए बेताब हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article