बॉलीवुड

आवारा कुत्तों को दिल्ली से हटाने पर जान्हवी कपूर को आया गुस्सा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया कड़ा विरोध

Janhvi Kapoor Post on Street Dogs: जैसे ही आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बयान आया वैसे ही बॉलीवुड की हस्तियां जानवरों के पक्ष में बोलने लगी । अभिनेत्री जान्हवी कपूर से लेकर वरुण धवन ने इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाई है। इन स्टार्स ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं।

Image

Image Source: Janhvi Kapoor Instagram

Janhvi Kapoor Post on Street Dogs: हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के आवारा कुत्तों को गलियों से हटाने का आदेश दिया है। जिसके बाद से हर जगह हंगामा खड़ा हो गया है। कोर्ट का कहना है सभी आवारा कुत्तों को गलियों से हटाकर अलग जगहों पर रखा जाए। हालांकि ये फैसला बॉलीवुड स्टार्स को पसंद नहीं आ रहा। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर वरुण धवन ने कोर्ट के इस फैसले को गलत बताते हुए अपने दिल की बात कही है। जान्हवी का कहना है कि अगर ये कुत्ते गलियों से चले जाएंगे तो रौनक चली जाएगी। आइए बताते हैं जाह्नवी और वरुण ने क्या कहा

जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) को पालतू जानवरों से बेहद प्यार है उनके पास एक पेट डॉग भी हाई । सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने दिल की बात लिखी है। इस लंबे चौड़े नोट में उन्होंने अदालत के आदेश की( Janhvi Kapoor on Supreme Court) आलोचना की है। उन्होंने एक बयान से सहमति जताई जिसमें लिखा था, "वे इसे एक खतरा कहते हैं। हम इसे दिल की धड़कन कहते हैं। आज सुप्रीम कोर्ट कहता है कि दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से हर आवारा कुत्ते को हटा दो और उन्हें बंद कर दो। न धूप। न आज़ादी। न जाने-पहचाने चेहरे जिनसे वे हर सुबह मिलते हैं। लेकिन ये सिर्फ़ आवारा कुत्ते नहीं हैं। ये वो हैं जो आपकी चाय की दुकान के बाहर बिस्किट के लिए इंतजार करते हैं। ये दुकानदारों के लिए रात में चुपचाप पहरेदार हैं।"

इसमें आगे लिखा था हाँ, जानवरों के काटने की समस्याएँ हैं, सुरक्षा संबंधी चिंताएँ हैं - लेकिन जानवरों के पूरे समुदाय को पिंजरे में बंद करना कोई समाधान नहीं है, यह उन्हें मिटाने जैसा है। असली समाधान क्या है? बड़े पैमाने पर नसबंदी कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण अभियान, सामुदायिक आहार क्षेत्र और गोद लेने के अभियान। अभिनेता वरुण धवन( Varun Dhawan) ने भी इसी तरह की पोस्ट शेयर करते हुए इस आदेश का विरोध किया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article