​रामलला के दरबार पहुंच भक्ति में लीन हुईं Priyanka Chopra, नन्ही बेटी को भी बोलना सिखाया 'अयोध्या'​

​Priyanka Chopra Visits Ram Mandir With Nick Jonas: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेटी के साथ भारत आई हुई हैं। वहीं निक जोनस भी अपनी पत्नी से मिलने के लिए भारत पहुंचे हैं। दोनों ने साथ में बीते दिन राम मंदिर के दर्शन किये।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 21 2024, 08:47 IST
प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग किये राम मंदिर के दर्शनImage Credit : Instagram01 / 09

प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग किये राम मंदिर के दर्शन

Priyanka Chopra Visits Ayodhya Ram Mandir: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में मौजूद हैं। वह किसी काम से अपनी बेटी के साथ भारत आई थीं। वहीं बाद में उनके पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस भी उनसे मिलने भारत आ गए। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में परिवार के साथ अयोध्या में स्थित राम मंदिर के दर्शन किये। प्रियंका चोपड़ा इस दौरान पूरी तरह से भारतीय रंग में रंगी नजर आईं। यहां तक कि उनके पति निक जोनस ने भी भारतीय संस्कृति को बखूबी फॉलो किया। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम से राम मंदिर से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं, जो कि खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फोटोज पर-

बेटी को गोद में लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किये राम लला के दर्शनImage Credit : Instagram02 / 09

बेटी को गोद में लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किये राम लला के दर्शन

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लेकर भगवान राम के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने पीली साड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी प्यारी लगीं।

बेटी के माथे पर लगवाया तिलकImage Credit : Instagram03 / 09

बेटी के माथे पर लगवाया तिलक

प्रियंका चोपड़ा ने अयोध्या राम मंदिर में बेटी के माथे पर तिलक लगवाया। इस दौरान बेटी की क्यूटनेस देख फैंस का दिल पिघल गया।

निक जोनस ने भी लगवाया टीकाImage Credit : Instagram04 / 09

निक जोनस ने भी लगवाया टीका

निक जोनस भी भारत आकर यहां की संस्कृति में रंग गए। उन्होंने भी माथे पर तिलक लगवाया, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

भक्ति में लीन दिखा प्रियंका का परिवारImage Credit : Instagram05 / 09

भक्ति में लीन दिखा प्रियंका का परिवार

प्रियंका चोपड़ा का पूरा परिवार रामलला की भक्ति में लीन नजर आया। उनकी मम्मी मधु चोपड़ा ने भी लाल साड़ी पहनकर दर्शन किये।

प्रियंका ने राम मंदिर की सीढ़ियों पर परिवार संग दिये पोजImage Credit : Instagram06 / 09

प्रियंका ने राम मंदिर की सीढ़ियों पर परिवार संग दिये पोज

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर की सीढ़ियों पर पोज दिये। प्रियंका चोपड़ा का ये सादगी भरा अंदाज फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये असल मायने में देसी गर्ल है।"

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की फोटोजImage Credit : Instagram07 / 09

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की फोटोज

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से तस्वीरों को साझा किया है, जिसे अभी तक 13 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।

कुर्ते में खूब लगे निक जोनसImage Credit : Instagram08 / 09

कुर्ते में खूब लगे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा ने जहां येलो साड़ी पहनी थी तो वहीं निक जोनस ने ऑफ व्हाइट कुर्ता-पजामा पहना था, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा।

प्रियंका ने बेटी से बुलवाया अयोध्याImage Credit : Instagram09 / 09

प्रियंका ने बेटी से बुलवाया अयोध्या

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी से सबके सामने अयोध्या बुलवाया। इस दौरान मालती मैरी की क्यूटनेस देखने लायक रही।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!