Jawan Vs Salaar: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'सलार' (Salaar) की रिलीज डेट बदल दी गई है। पहले यह फिल्म इसी महीने 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने 'सलार' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। 'सलार' के तय समय पर ना रिलीज होने की वजह से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाली फिल्म 'जवान' (Jawan) को बड़ा फायदा होने वाला है। शाहरुख खान की 'जवान' के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसका रास्ता साफ है और फिल्म के पास अच्छी कमाई करने का बड़ा मौका है।
मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मुताबिक 'सलार' की रिलीज डेट बदलने से पहले शाहरुख खान की 'जवान' के पास रिलीज होने के बाद केवल 3 हफ्ते थे। हालांकि 'सलार' के टलने के बाद शाहरुख खान की 'जवान' के लिए बॉक्स ऑफिस पर खुला मैदान पड़ा है। ऐसे में अब फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर कोई कम्पटीशन नहीं है और ये फिल्म धांसू कमाई कर सकती है। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि 'जवान' पहले दिन 'पठान' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।
'जवान' में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिधि डोगरा और योगी बाबू जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार, 1 सितंबर से शुरू हो गई। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। ये फिल्म पहले दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये कमा सकती है।
