बॉलीवुड

Jawan Box Office Collection Day 2 (Early Estimate): शाहरुख की 'जवान' का मचा तूफान, 2 दिन में 100 करोड़ के पार

Jawan Box Office Collection Day 2 (Early Estimate): शाहरुख खान की 'जवान' को रिलीज हुए दो ही दिन हुए हैं, लेकिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। फिल्म ने दो दिन में ही छप्परफाड़ कमाई कर ली। इतना ही नहीं, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' की तबाही देखने को मिली।

Image

'जवान' ने दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Jawan Box Office Collection Day 2 (Early Estimate) : बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है, जिसने सिनेमाघरों में तूफान मचा रखा है। चारों ओर शाहरुख खान की 'जवान' की चर्चा हो रही है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स भी 'जवान' के फैन बन बैठे हैं। जहां पहले दिन 'जवान' ने 75 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की थी तो वहीं दूसरे दिन भी शाहरुख खान की मूवी ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है।

शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) ने मात्र दो दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन फिल्म ने 47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे फिल्म की कुल कमाई 123 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि विश्वस्तर पर मूवी ने मात्र दो दिन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। बता दें कि 'जवान' को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब प्यार मिल रहा है। अमेरिका के साथ-साथ कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी 'जवान' को देखने के लिए लोगों की लाइनें लगी हुई हैं।

शुक्रवार को इस वजह से आई 'जवान' की कमाई में कमी?

बता दें कि शुक्रवार को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' (Jawan) की कमाई में थोड़ा कमी देखने को मिली। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को वर्किंग डे होने के कारण इसके कलेक्शन पर असर पड़ा है। हालांकि शनिवार और रविवार को मूवी के ताबड़तोड़ कलेक्शन करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बड़े पैमाने पर हुई एडवांस बुकिंग

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' (Jawan) की एडवांस बुकिंग की बात करें तो मूवी ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की कमाई की थी। ओपनिंग डे के लिए ही फिल्म की 8 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हुई थीं। वहीं दूसरे दिन के लिए एडवांस बुकिंग का आंकड़ा भी जबरदस्त रहा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article