बॉलीवुड

Jawan के जश्न में चूर हुआ Google, Shah Rukh Khan के फैंस को दिया ये बड़ा सरप्राइज

Google Celebrates Jawan Success: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की 'जवान' का जलवा देश-विदेश में तो दिख ही रहा था। लेकिन अब सर्च इंजन गूगल पर भी 'जवान' का खुमार चढ़ गया है। दरअसल, 'जवान' शब्द सर्च करते ही फैंस को गूगल पर सरप्राइज मिलने वाला है।

Image

'जवान' की सक्सेस में गूगल ने दिया फैंस को सरप्राइज

Google Celebrates Jawan Success: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) को रिलीज हुए एक दिन हुआ है, लेकिन मूवी न केवल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बल्कि अभी तक कई रिकॉर्ड भी बना चुकी है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' ने 75 करोड़ रुपये के साथ भारत में ओपनिंग की थी। खास बात तो यह है कि सर्च इंजन गूगल भी 'जवान' की सक्सेस के जश्न में चूर नजर आ रहा है। 'जवान' के हिट होते ही गूगल पर भी शाहरुख खान का खुमार चढ़ा दिखाई दे रहा है।

दरअसल, 'जवान' (Jawan) की अपार सफलता के बीच गूगल ने फैंस को सरप्राइज दिया है। 'गूगल' पर जवान शब्द सर्च करते ही स्क्रीन पर एक वॉकी-टॉकी नजर आएगा। ऐसे में अगर कोई भी उस वॉकी टॉकी पर क्लिक करता है तो उसे शाहरुख खान का 'जवान' से जुड़ा सबसे मशहूर शब्द 'रेडी' सुनाई देगा। इतना ही नहीं, जब-जब वॉकी-टॉकी पर लोग क्लिक करेंगे, स्क्रीन पर पट्टियां आनी शुरू हो जाएंगी। बता दें कि शाहरुख खान ने 'जवान' में अपना पूरा चेहरा पट्टियों से ढका था, ऐसे में गूगल ने भी 'जवान' के नाम पर यह फीचर साझा किया।

'जवान' ने रचा इतिहास

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' पहली ऐसी फिल्म है, जिसके लिए गूगल ने भी अपने डूडल में बदलाव किया है। 'जवान' से पहले किसी भी मूवी के लिए ऐसा नहीं किया गया था। 'जवान' की कमाई की बात करें तो विश्वस्तर पर भी फिल्म ने झंडे गाड़ दिये हैं। शाहरुख खान की मूवी ने पहले दिन ही 150 करोड़ रुपये के साथ विश्वस्तर पर ओपनिंग की है। न केवल आम लोग, बल्कि बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी शाहरुख खान की 'जवान' की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article