Jawan Box Office Collection Day 18: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की जवान ने सिनेमाघरों में 18 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म जवान ने पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई शुरू कर दी थी, जो सिलसिला अभी तक जारी है। फिल्म जवान ने अपने तीसरे रविवार में 13.90 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसकी मदद से इसकी कुल कमाई 505.94 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म जवान की कमाई देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी खुश हैं क्योंकि किंग खान की ये मूवी भी बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रोसर्स में एंट्री मार चुकी है।
चौथी हाईएस्ट ग्रोसर बनी Shah Rukh Khan की Jawan
फिल्म जवान अपनी 18वें दिन की शानदार कमाई की मदद से बॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ग्रोसर बन गई है। जल्द ही ये मूवी प्रभास की बाहुबली 2 को धूल चटा देगी और तीसरे हाईएस्ट ग्रोसर का खिताब अपने नाम कर लेगी। इसी के साथ शाहरुख खान की दो फिल्में टॉप 3 हाईएस्ट ग्रोसर्स में शामिल हो जाएंगी। जहां पहले पायदान पर किंग खान की पठान है तो वहीं दूसरे पायदान पर सनी देओल की गदर 2 है।
Gadar 2 को भी धूल चटा सकती है Shah Rukh Khan की Jawan
अभिनेता शाहरुख खान की जवान जिस स्पीड से आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये मूवी जल्द ही सनी पाजी की गदर 2 को धूल चटा देगी। सनी पाजी की गदर 2 भी शानदार कमाई की मदद से बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रोसर्स में शामिल हो गई है।
