बॉलीवुड

Jawan Box Office Collection: वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ और इंडिया में 550 करोड़ पार करेगी जवान, नहीं थमी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 26, 2023, 08:39 AM IST

Jawan Box Office Collection day 19 (Early Estimates): शाहरुख खान की फिल्म जवान की कमाई रिलीज के तीसरे सोमवार के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जवान ने 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर ली है। आइए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Jawan box office collection Day 19

Jawan Box Office Collection day 19 (Early Estimates): शाहरुख खान स्टारर जवान (Jawan) की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म के रिलीज हुए अब 19 दिनों से ज्यादा का वक्त हो गया है। बावजूद इसके फिल्म की कमाई करोड़ों में हो रही है। शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। पठान के बाद अब जवान शाहरुख खान की दूसरी 1000 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म बनने वाली है। वर्ल्डवाइड जबरदस्त कमाई के साथ ही इंडिया में भी फिल्म एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाए जा रही है। इंडिया हिन्दी नेट बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई अब 500 करोड़ के पार होने वाली है, वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 550 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। आइए जवान के 19वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Jawan Total Box Office: नहीं थम रही जवान की कमाई

शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर फिल्म जवान को दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ ही अब फिल्म की कमाई की बात करें तो यह जल्द ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। फिल्म ने 19वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ का बिजनेस किया है।

रिलीज के बाद तीसरे सोमवार को भी इतनी कमाई करना काफी बड़ी बात है। शाहरुख खान ने जवान की रिलीज के साथ ही साल 2023 अपने नाम कर लिया है, अब सभी की नजरें उनकी अगली फिल्म डंकी की रिलीज पर टिकी हुई हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article