बॉलीवुड

विदेश जाकर भी अपने संस्कार नहीं भूली नयनतारा, जन्मदिन पर बेटों संग किए मंदिर के दर्शन

Nayanthara Visit Temple with Son : अपने बेटों का जन्मदिन मनाने के बाद नयनतारा मलेशिया स्थित एक मंदिर के दर्शन करने गई और भगवान का आशीर्वाद लिया। उनकी ये मन्दिर की तस्वीरें देख फैंस से भी रुका नहीं गया और लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि साउथ एक्ट्रेस विदेश जाकर भी अपने संस्कार नहीं भूलती है।

Image

Nayanthara Visit Temple with Son

Nayanthara Visit Temple with Son : जवान फेम एक्ट्रेस नयनतारा ( Nayanthara) इन दिनों अपने जुड़वा बेटों का जन्मदिन मनाने मलेशिया में गई हुई हैं। कल रात एक्ट्रेस ने अपने पति विग्नेश शिवन ( Vignesh Shivan) के साथ बच्चों का जन्मदिन मनाया. इस मौके पर ऐक्ट्रेस ने खूब तस्वीरें शेयर की जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अपने बेटों का जन्मदिन मनाने के बाद नयनतारा मलेशिया स्थित एक मंदिर के दर्शन करने गई और भगवान का आशीर्वाद लिया। उनकी ये मन्दिर की तस्वीरें देख फैंस से भी रुका नहीं गया और लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि साउथ एक्ट्रेस विदेश जाकर भी अपने संस्कार नहीं भूलती है।

जवान की सक्सेस एंजॉय करने नयनतारा मलेशिया पहुंच गई है जहां उन्होंने अपने जुड़वा बेटे उइयर और उलाग का जन्मदिन मनाया साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पति विग्नेश के साथ अपने ब्यूटी प्रोडक्ट को भी लांच किया। इसी बीच हसीना समय निकला सोमवार को अपने पति और बच्चों के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची । इस मौके पर नयनतारा और दोनों बेटों ने मैचिंग कपड़े पहने हुए थे। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने दिखाया कि कैसे वह भगवान के सामने पूजा कर रही हैं और उनके बेटे भी साथ में हाथ जोड़े बैठे हैं। ये तस्वीरें फैंस के दिल को भा गई.

बता दें कि साउथ एक्ट्रेस का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था. साल 2011 में उन्होंने धर्म परिवर्तन कर हिन्दू धर्म अपना लिया और डायना मरियम से नाम बदलकर नयनतारा कर लिया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article