बॉलीवुड

जावेद अख्तर के जन्मदिन पर बैठी संगीत की महफ़िल, आमिर खान और फरहान अख्तर ने गाया 'दिल चाहता है'

Javed Akhtar 80th Birthday Party: इस जश्न की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सामने आई हैं और इनमें जावेद अख्तर अपने खास दोस्तों साथ अपना खास दिन मनाते हुए दिख रहे हैं, जिसमें उनके बेटे फरहान अख्तर, बेटी जोया अख्तर, पत्नी शबाना आज़मी के साथ-साथ विद्या बालन, उर्मिला मातोंडकर और अन्य जैसी हस्तियां शामिल हुई।

Image

Javed Akhtar 80th Birthday Party

Javed Akhtar 80th Birthday Party: लेखक और गीतकार जावेद अख्तर( Javed Akhtar) ने कल अपना 80वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उनके बेटे फरहान अख्तर( Farhan Akhtar) ने शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में जोया अख्तर, शबाना आजमी, आमिर खान , अमिताभ बच्चन समेत कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। स्टार्स से भरी इस पार्टी में आमिर खान ने फरहान अख्तर के साथ मिलकर गाना गाया। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

इस जश्न की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सामने आई हैं और इनमें जावेद अख्तर अपने खास दोस्तों साथ अपना खास दिन मनाते हुए दिख रहे हैं, जिसमें उनके बेटे फरहान अख्तर, बेटी जोया अख्तर, पत्नी शबाना आज़मी के साथ-साथ विद्या बालन, उर्मिला मातोंडकर और अन्य जैसी हस्तियां शामिल हुई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस जश्न में शामिल हुए, जबकि शंकर महादेवन, सोनू निगम, सुनिधि चौहान और कई अन्य लोगों ने इस जश्न में अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में आमिर खान अपनी 2001 की फिल्म 'दिल चाहता है' का टाइटल ट्रैक फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर और संगीतकार शंकर महादेवन के साथ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीनों स्टार्स मस्ती में इस गाने को गुनगुना रहे हैं।

दूसरी तरफ पार्टी की तस्वीरें में जावेद अख्तर अपने दोस्तों के साथ फोटो ले रहे हैं। शंकर महादेवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की तसवीरें साझा की हैं। जिसमें जावेद साहब के लिए शानदार केक भी बनवाया गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article