बॉलीवुड

Janhvi Kapoor के नक्शे कदम पर चलीं बहन Khushi, रुमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना की वेकेशन तस्वीरों पे लुटाया प्यार

Khushi Kapoor reacts to Vedang Raina Vacation: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की चोटी बहन खुशी कपूर इन दिनों अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना संग चल रहे अफेर को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वेदांग की तस्वीरों पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है।

Image

Khushi Kapoor reacts to Vedang Raina Vacation Pics

Khushi Kapoor reacts to Vedang Raina Vacation Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर को लेकर चर्चा एंटेरटेन्मेंट गलियारों में होते रहते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। रिपोर्ट्स का मानना है की एक्ट्रेस वेदांग रैना को डेट कर रही है, हालांकि दोनों ने इन खबरों पर कोई बात नहीं की। अब हाल ही में इन खबरों पर मुहर लगाते हुए एक्ट्रेस ने रुमर्स बॉयफ्रेंड की तस्वीरों पर कमेन्ट कर रिएक्शन दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में ददेखिए खुशी कपूर का रिएक्शन कैसा था और लोगों को इससे क्या हिंट मिला।

वेदांग रैना (Vedang Raina) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने कश्मीर वेकेशन की तस्वीरें शेयर की जिसमें वह बर्फ पहाड़ों की वादियों का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों में एक्टर ने लेदर जैकिट पहनी है जिसमें वह काफी जायद हैंडसम लग रहे हैं। ऐसे में फैंस के साथ-साथ एक्टर की रुमर्ड गर्लफ्रेंड खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने भी कमेन्ट किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने सफेद रंग के दिल बनाए हैं। ऐसे में यह देख फैंस का शक यकीन में बदल गया की यह दोनों एक दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों को सच नहीं ठहराया गया है।

कल बीती रात दोनों को एक साथ जोया अख्तर के घर के बाहर स्पॉट किया था, जिसमें दोनों काफी शरमाते हुए नजर आए। बात दें की दोनों ने पिछले साल फिल्म आर्चीज से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। हालांकि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफलिक्स पर रिलीज की गई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो वेदांग जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म जिगरा में नजर आने वाले हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article