Sridevi Birth Anniversary: श्रीदेवी (Sridevi) ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पैन इंडिया फिल्मों में अपना नाम कमाया है। 13 अगस्त, 1963 को जन्मी बॉलीवुड की फर्स्ट फीमेल सुपरस्टार को आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हर कोई याद कर रहा है। श्रीदेवी ने साल 1979 में सोलवा सावन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसी दौरान उनकी मुलाकात फिल्म निर्माता बोनी कपूर से हुई और बाद में उन्होंने साल 1996 में शिरडी में उनसे शादी कर ली।
मां की याद में बेटियों ने किया इमोशनल पोस्ट
श्रीदेवी इस दुनिया को भले ही अलविदा कह चुकी है, लेकिन आज भी उनकी यादें जिंदा हैं। आज मां के जन्मदिन के मौके पर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। श्रीदेवी के बर्थडे पर हर साल की तरह इस बार भी जाह्नवी तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर नजर डालते हैं जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर ने नंगे पांव चढ़ी सीढ़िया
जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो तिरुपति बालाजी मंदिर की सीढ़ियों की हैं। वहीं दूसरी तस्वीर श्रीदेवी और जाह्नवी की है, जिसमें वह काफी छोटी नजर आ रही हैं। वह आखिरी तस्वरी में जाह्नवी कपूर पीले रंग की ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भी अपने रीति-रिवाजों से जुड़े रहने के लिए जाह्नवी कपूर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
