Janhvi Kapoor Debut in Tollywood: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म मिली (Mili) में नजर आने वाली हैं। आजकल जान्हवी दिल्ली से लेकर हैदराबाद हर जगह अपनी फिल्म मिली के प्रमोशन में बिजी हैं। बीते कई दिनों से यह खबर सामने आ रही है कि जान्हवी कपूर साउथ के सुपरस्टार Jr NTR की फिल्म NTR 30 में नजर आने वाली हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस इस फिल्म के साथ ही टॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
बीते दिन जान्हवी अपने पिता के साथ मिली की प्रमोशन के लिए हैदराबाद पहुंची हैं। जहां दिए एक इंटरव्यू में जान्हवी ने Jr NTR के साथ काम करने पर चुप्पी तोड़ दी है।
क्या NTR 30 में नजर आएंगी जान्हवी?
जब जान्हवी से पूछा गया कि क्या आप Jr NTR की फिल्म NTR 30 में नजर आने वाली हैं तो जान्हवी ने साफ कर दिया कि फिलहाल उन्होने साउथ की कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। जान्हवी ने कहा, ‘Jr NTR सर के साथ कौन काम नहीं करना चाहेगा, लेकिन अभी मैंने साउथ की किसी भी फिल्म को साइन नहीं किया है, हालांकि मैं टॉलीवुड में काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं।'
क्या बॉक्स ऑफिस पर खरा उतरेगी जान्हवी की ‘मिली’?
अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में जान्हवी कपूर को अपने आप को सिद्ध करना बाकी है। जान्हवी की फिल्म मिली के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ही पूरी तरह से निर्भर करता है कि आगे बॉलीवुड में जान्हवी का सफर कैसा रहने वाला है। जान्हवी की फिल्म मिली कल 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क के साथ किया था, जिसके बाद से ही जान्हवी गुंजन सक्सेना, रूही और गुड लक जेरी में नजर आ चुकी हैं।
