Janhvi Kapoor Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म परम सुंदरी की वजह से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी को याद किया है। जाह्नवी कपूर का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है जाह्नवी कपूर के पोस्ट पर...
जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी पर लुटाया प्यार
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मम्मा हर कदम पर तुम्हारा नाम मेरे दिल पर है।' जाह्नवी कपूर के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। श्रीदेवी की तरह ही जाह्नवी कपूर भी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में 24 फ़रवरी 2018 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 90 के दशक में श्रीदेवी ने बॉलीवुड पर राज किया था। श्रीदेवी ने एक से एक फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा था।
चर्चा में है जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी
बताते चलें कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखने के बाद लोग फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। ट्रेलर में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस फिल्म को लोग कितना प्यार देते हैं।
