बॉलीवुड

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सम्मान न मिलने पर छलका रणदीप हुड्डा का दर्द, एक से बढ़कर एक किरदार करने के बाद भी क्यों आजतक नहीं मिली सरहाना

Randeep Hooda Interview: रणदीप हुड्डा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हो रहे बदलाव पर बात की। उन्होंने अपने मेहनत के दम पर अलग पहचान बनाई है हालांकि उन्हें इंडस्ट्री में उतना सम्मान नहीं मिला जितना मिलना चाहिए था। हाल ही में एक्टर ने अपने इंटरव्यू के दौरान जिक्र किया कि उन्हें कभी सरहाना नहीं मिली।

Image

Randeep Hooda Interview

Randeep Hooda Interview: अभिनेता रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) इन दिनों अपनी फिल्म जाट( Jaat) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल( Sunny Deol) के साथ इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार किया है। अपने करियर में रणदीप हुड्डा ने एक से बढ़कर एक चैलिंजिंग रोल किया है। वह बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहे उन्होंने हॉलिवुड में भी अपने एक्शन का दम दिखाया है। हालांकि उन्हें इंडस्ट्री में उतना सम्मान नहीं मिला जितना मिलना चाहिए था। हाल ही में एक्टर ने अपने इंटरव्यू के दौरान जिक्र किया कि उन्हें कभी सरहाना नहीं मिली।

हाल ही में यूट्यूब पर एक इंटरव्यू के दौरान रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) ने अपने करियर पर खुलकर बात की। उन्होंने इस इंटरव्यू में कई खुलासे किए जो अब जमकर वायरल हो रहे हैं। अब उन्होंने यह बताया है कि जब उन्होंने हॉलिवुड मूवी 'एक्स्ट्रैक्शन' में काम किया था उसमें वह हेम्सवर्थ के साथ नजर आए थे, जिसे सभी लोगों ने पसंद किया था, लेकिन रणदीप हुड्डा का कहना है कि बॉलीवुड में किसी ने भी उनकी सरहाना नहीं कि और उसकी तारीफ भी नहीं की। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, एक्शन में उनके लिए सम्मान की भावना होती है, लेकिन किसी ने उसके बारे में बात नहीं की। ऐसा कहने के बाद हुड्डा ने आश्चर्य जताया कि क्या हिंदी फिल्म उद्योग को उनसे खतरा है।

रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) ने फिल्म हाईवे के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor ) को शामिल करने की बात भी बताई। जाट एक्टर ने संदेह जताते हुए कहा कि हाईवे कर प्रमोशन में रणबीर कपूर का क्या काम यह मुझे भी नहीं पता। हालांकि रणदीप हुड्डा को फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं ले जाया गया, जबकि वह लीड स्टार थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article