Sunny shooting Jaat Action scenes: बॉलीवुड के असली एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन सीन खुद शूट करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म जाट में सनी पाजी जबरदस्त एक्शन करते दिखे हैं, जिनके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। सनी पाजी की मेहनत वायरल हो रहे वीडियो में साफ-साफ देखी जा सकती है। वायरल हो रहे वीडियो में सनी पाजी केबल से लटके दिखाई दे रहे हैं और जब कैमरा चलता है को जीप पर कूदते हैं। 67 साल की उम्र में सनी देओल की मेहनत देखकर फैंस उन्हें सलाम कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: सनी देओल की Lahore 1947 की कहानी हुई लीक, आमिर खान की मूवी में बनेंगे 55 साल के बूढ़े मुसलमान!!)
सनी देओल का वायरल वीडियो देखकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'क्या बात है सनी सर... इस उम्र में भी आप खुद एक्शन सीन्स शूट कर रहे हैं। आपको देखकर हमें प्रेरणा मिली है और अब हम भी अपनी जिंदगी में कड़ी मेहनतक करेंगे।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'बॉलीवुड को सनी पाजी के लिए सॉरी बोलना चाहिए क्योंकि इंडस्ट्री ने इस मेहनती व्यक्ति को कभी तवज्जो नहीं दी। सनी देओल को इंडस्ट्री अगर ढंग से यूज करती तो बड़े-बड़े एक्शन स्टार्स भी उनसे आगे न निकल पाते।'
50 करोड़ के पार पहुंची सनी देओल की फिल्म जाट
अभिनेता सनी देओल की फिल्म जाट (Jaat Movie) को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। बीते वीकेंड रिलीज हुई फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 50 करोड़ से ज्यादा रुपये कमा लिए हैं। फिल्म जाट की कमाई देखकर सनी पाजी के फैंस खुश हैं। फिल्म जाट के साथ सनी देओल ने दिखा दिया है कि अगर बॉलीवुड उन्हें अच्छी कहानियां देता है तो वो 67 साल की उम्र में भी सुपरहिट फिल्म डिलीवर करने का दम रखते हैं।
