बॉलीवुड

Ranbir Kapoor संग ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखेंगी Ananya Panday, ऑफर हुई बड़ा प्रोजेक्ट?

Ranbir Kapoor-Ananya Panday's Next Project: हाल ही में मुंबई में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) को एक साथ देखा गया था। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि रणबीर और अनन्या की जोड़ी जल्द ही ऑनस्क्रीन दिखाई देगी।

Image

Ranbir Kapoor and Ananya Panday

Ranbir Kapoor-Ananya Panday's Next Project: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में फ्रेश जोड़ियों को कास्ट करने में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं इन फ्रेश जोड़ियों को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। हाल ही में मुंबई में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) को एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों को एक साथ देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि रणबीर कपूर और अनन्या पांडे के हाथ कोई नया प्रोजेक्ट लगा है। फैन्स इस नए जोड़े को ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इंटरनेट पर लीक हुईं इन पिक्स में अनन्या पांडे ब्राउन कलर की आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर ब्लू शर्ट के साथ जीन्स में स्टाइलिश दिखाई दिए। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि रणबीर कपूर और अनन्या पांडे जल्द ही एक प्रोजेक्ट के लिए साथ में आ सकते हैं। बता दें रणबीर और अनन्या की ओर से इन रिपोर्ट्स को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्म 'एनिमल' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे को आखिरी बार आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article