बॉलीवुड

Mouni Roy और Disha Patani की दोस्ती में आई दरार !! कैप्शन पढ़ फैन्स ने लगाए कयास

Is Mouni Roy-Disha Patani Friendship Ends: मौनी रॉय और दिशा पाटनी की दोस्ती में दरार आ गई है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मौनी ने दिशा संग किए हुए पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

Image

मौनी रॉय ने डिलीट किया दिशा पाटनी संग पोस्ट (Pic Credit: Instagram)

Is Mouni Roy-Disha Patani Friendship Ends: टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं मौनी रॉय (Mouni Roy) कई दिनों से लगातार अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। मौनी रॉय ने महज चार सालों के बाद पति सूरज नांबियार से अलग होने की बड़ी घोषणा की है। हैरानी की बता यह है कि मौनी और सूरज के अलग होने की खबरें आने के बाद दिशा पटानी ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया था। मौनी रॉय और दिशा पाटनी (Disha Patani) एक-दूसरे की बेस्ट फ्रेंड्स हैं और दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग है। मौनी ने गुपचुप तरीके से अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दिशा पटानी के साथ अपनी लेटेस्ट पोस्ट डिलीट कर दी। मौनी की इस हरकत ने सभी फैन्स को हैरान कर दिया है। इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि मौनी-दिशा की दोस्ती में दरार आ गई है। (इसे भी पढ़ें: FWICE द्वारा रणवीर सिंह को बैन किए जाने पर Manoj Bajpayee ने किया रिएक्ट, बोलें 'यह मामला जल्द ही...')

मौनी रॉय-दिशा पाटनी की टूट गई दोस्ती!

मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिशा पटानी संग एक फोटो पोस्ट की थी। इस पोस्ट में मौनी ने दिशा पाटनी को अपनी 'छोटी बहन' बताया। मौनी ने आगे लिखा, 'अपनी छोटी बहन को याद कर रही हूं! दिशा जल्दी वापस आओ ।' मौनी रॉय का यह पोस्ट तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद मौनी रॉय ने जल्द ही इसे हटा दिया। मौनी रॉय को ऐसा करते देख अब फैन्स असमंजस में पड़ गए। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: मोहनलाल स्टारर में आई 16% की गिरावट, इतना हुआ कलेक्शन)

Mouni Roy's Deleted Post

Mouni Roy's Deleted Post

इस पोस्ट के डिलीट करने के कारण अभी तक सामने नहीं आया है। कई लोगों के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि दोनों ने बीच चीजें ठीक नहीं हैं। हाल ही में दिशा, मौनी और सूरज की शादी में चल रही दिक्कतों से जुड़ी अटकलों के चलते काफी ट्रोल भी हुई थीं। इतना ही दिशा पाटनी ने सूरज को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था। अब अगर पोस्ट की बात करें तो रेडिट पर इसका स्क्रीनशॉट मौजूद हैं, जो काफी वायरल हो रहा है।

एक-दूसरे से अलग हो गए हैं मौनी रॉय और सूरज नांबियार

14 मई को मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से एक-दूसरे से अलग होने की घोषण की थी। इस नोट में उन्होंने नेटिजन्स और मीडिया हाउस से उनकी निजता का सम्मान करने को कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी मैरिज लाइफ को लेकर कोई भी मनगढ़ंत कहानी ना बनाई जाएं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय को जल्द ही डेविड धवन के निर्देशन में बनी वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article