Is Katrina Kaif Pregnant: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों चर्चा में हैं। इंटरनेट पर जो खबरें वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक कटरीना कैफ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें तब वायरल हुईं, जब उनकी एक फोटो लंदन से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। कटरीना कैफ की इस लेटेस्ट फोटो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। फोटो के सामने आते ही कटरीना कैफ की प्रेग्नेंट होने की खबरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।
इस फोटो में कटरीना कैफ लॉन्ग ओवरकोट पहने नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में कटरीना कैफ को देखने एक बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि एक्ट्रेस ने बेबी बंप को हाईड करने के लिए ओवरकोट कैरी किया है। सुनने में आ रहा है कि विक्की कौशल पत्नी कटरीना कैफ से मिलने लंदन जाएंगे। एयरपोर्ट से उनकी कुछ पिक्स भी सामने आई थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर विक्की कौशल को ब्लू जीन्स और शर्ट में देखा गया था। हालांकि यह भी तक कन्फर्म नहीं हुआ है कि विक्की कौशल ने लंदन की उड़ान भरी है या फिर वो चंडीगढ़ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए जाएंगे।
बता दें कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अभी तक विक्की कौशल और एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल को जल्द ही फिल्म 'छावा' में रश्मिका मंदाना के साथ देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा उनके पास तृप्ति डिमरी संग 'बैड न्यूज' भी है।
