बॉलीवुड

इस हैंडसम हंक को डेट कर रही हैं Kangana Ranaut !! अयोध्या राम मंदिर से सामने आईं पिक्स देख फैन्स ने लगाए कयास

Kangana Ranaut Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपनी लव-लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। अफवाहें हैं कि कंगना रनौत इस समय EaseMyTrip के फाउंडर निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) के साथ रिलेशनशिप में हैं। कंगना रनौत ने इन खबरों पर अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है।

Image

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। अफवाहें है कि वो EaseMyTrip के फाउंडर निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) के साथ रिलेशनशिप में हैं। 22 जनवरी को हुई राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या से कंगना रनौत और निशात पिट्टी की कई पिक्स सामने आईं, जिन्होंने सभी फैन्स का ध्यान खींचा। कंगना रनौत ने निशांत के साथ अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े हर धार्मिक स्थल का दौरा किया था। ऐसे में फैन्स को लग रहा है कि इन दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। इन पिक्स को क्लिक कराते हुए कंगना और निशांत एक-दूसरे के साथ बेहद सहज दिखाई दे रहे हैं।

निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का इन खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया है। कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जो अपनी लव-लाइफ को लेकर मुखर रही हैं। एक्ट्रेस की लाइफ एक खुली किताब जैसी है। कुछ ही दिन पहले कंगना रनौत को लेकर अफवाहें थी कि वो किसी फिरंगी को डेट कर रही हैं। दोनों को एक सैलून के बाहर हाथों में हाथ डाले देखा गया था। एक्ट्रेस ने उस इंसान को केवल अच्छा दोस्त बताया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बीते दिन अपनी अगली रिलीज 'इमरजेंसी' का टीजर जारी किया है। इस फिल्म में कंगना रनौत को पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article