बॉलीवुड

82 साल के अमिताभ बच्चन को हुई ये गंभीर बीमारी, फिल्मों से रिटायरमेंट लेने का दिया इशारा!!

Amitabh to take retirement: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 70 के दशक से लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्होंने जब से फिल्मों में काम करना शुरू किया है, तब से एक बार भी काम से ब्रेक नहीं लिया है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि वो फिल्मों से दूरी बनाने जा रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में इस बात को लेकर इशारा भी दिया है।

Image

Amitabh Bachchan Retirement

Amitabh to take retirement: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को स्क्रीन पर देखना हमेशा से ही सुखद एक्सपीरियंस रहा है। बिग बी किसी भी किरदार में इस तरह से घुस जाते हैं कि दर्शक अचम्भे में पड़ जाते हैं कि ये कलाकार इतनी उम्र में भी इतना शानदार काम कैसे कर सकता है। हालांकि वक्त के साथ अब अमिताभ बच्चन को फिल्म करने में परेशानी होने लगी है। बिग बी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में इस बात का इशारा दिया है कि उन्हें डायलॉग याद करने में दिक्कत होने लगी है, जिस कारण उनसे सेट पर गलतियां होने लगी हैं।

जल्द ही रिटायरमेंट लेंगे अमिताभ बच्चन?

अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में लिखा है, "मीटिंग, मीटिंग और मीटिंग की वजह से मेरा हर रोज एक टेस्ट हो जाता है। मुझे समझ नहीं आता है कि मैं कौन सा प्रोजेक्ट एक्सेप्ट करूं और कौन सा नहीं? मेरा प्वाइंट ये है कि हर चर्चा विषय पर आकर रुक जाती है कि इंडस्ट्री कैसे काम कर रही है। शायद ऐसी बातें, जिनसे मैं इत्तेफाक नहीं रखता हूं।"

बिग बी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है, "मैं हमेशा इस बात को लेकर चिंतित रहा हूं कि मुझे क्या काम मिल रहा है और जो काम मिल रहा है क्या मैं उसके साथ न्याय कर पाऊंगा? क्या होगा उसके बाद मुझे काम मिले ही ना? फिल्म को बनाने में जितना रुपये लगता है, जिसने लोग लगे होते हैं... वो सब सोचकर मुझे चिंता होने लगती है।"

बिग बी ने उम्र के साथ होने वाली दिक्कतों के बारे में भी बात की है और कहा है कि उन्हें लाइन्स याद करने में दिक्कत होने लगी है। बिग बी के अनुसार, 'मैं जिस उम्र में हूं, उसमें सिर्फ सैकड़ों लाइन्स ही याद नहीं करनी है बल्कि उम्र के साथ कई और भी तरह की दिक्कतें हैं। उन सभी दिक्कतों के बावजूद आप काम करते हैं और कुछ अच्छा करने की कोशिश करते हैं। काम करने के बाद जब आप घर आते हैं तब आपको लगता है कि आपने दिन में कई सारी गलतियां कर दी हैं। फिर आप रात में डायरेक्टर से बात करते हैं और उन गलतियों को ठीक करने के लिए एक और चांस मांगते हैं।'

बिग बी ने काम के प्रेशर के बारे में भी बात की और लिखा, 'भले ही आप दिन भर इस चिंता में रहें कि आपके पास कई सारे टास्क हैं, जो आपको पूरे करने हैं और पेंडिंग वर्क को भी पूरा करना है। इस सबके बाद भी आपको उठकर अगले दिन फिर यही करना है। अगर आप कोई काम कल पर छोड़ दें तो आपको याद आता है कि कल तो कभी आता ही नहीं है। लेकिन अंत में आप बस रोज काम करते हैं और निरंतर करते हैं ताकि सारे काम पूरे किए जा सकें।' बिग बी के इस पोस्ट के बाद फैंस को लग रहा है कि वो जल्द ही रिटायरमेंट ले सकते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article