बॉलीवुड

इरा खान ने नूपुर शिखरे के बर्थडे पर दिल खोलकर लुटाया प्यार, आमिर खान के दमाद के लुक ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 17, 2025, 12:51 PM IST

Ira Khan on Nupur Shikhare Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) ने अपने पति नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के बर्थडे पर धांसू पोस्ट शेयर की है। इरा खान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए...

Image

Image Source: Ira Khan Instagram

Ira Khan on Nupur Shikhare Birthday: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इरा खान अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी वो अपने पति नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ मस्ती करती नजर आती है। तो कभी आमिर खान की लाडली और नूपुर शिखरे की रोमांटिक फोटोज वायरल हो जाती हैं। इन सब के बीच इरा खान ने नूपुर शिखरे के 40वें बर्थडे पर मजेदार फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। तो चलिए जानते हैं इरा खान ने किस अंदाज में पति नूपुर शिखरे को बर्थडे विश किया है।

नूपुर शिखरे के बर्थडे पर इरा ने शेयर की पोस्ट

आमिर खान की बेटी इरा खान एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह इरा खान की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। इरा खान ने अपने हसबैंड नूपुर शिखरे के बर्थडे पर पोस्ट शेयर की है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इन तस्वीरों में इरा खान अपने पति के साथ अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। तो वहीं कुछ फोटोज में नूपुर शिखरे मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दिए। इन तस्वीरों इरा खान के साथ धांसू कैप्शन भी लिखा है, जिसे लोग बार-बार पढ़ रहे हैं। इस कैप्शन में इरा खान ने इस पोस्ट में नूपुर शिखरे की दिल खोलकर तारीफ की और खूब प्यार लुटाया। पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। किसी ने दोनों की जोड़ी की तारीफ की, तो कोई नूपुर शिखरे के अंदाज पर फिदा हो गया।

इस साल हुई थी इरा-नूपुर शिखरे की शादी

नूपुर शिखरे और इरा खान ने शादी के पहले एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। इसके बाद साल 2024 में नूपुर शिखरे और इरा खान ने शादी का फैसला किया था। इस शादी में बॉलीवुड के कई फेमस सितारे पहुंचे थे। नूपुर शिखरे और इरा खान की शादी की फोटोज आज भी खूब वायरल होती हैं। इरा खान की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article