बॉलीवुड

Ira Khan Nupur Shikare Wedding: परिणीति के नक्शे-कदम पर चलीं इरा, महंगे तोहफों की जगह मेहमानों से की ये खास डिमांड

Ira Khan No Gift Policy On Her Marriage: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। लेकिन उन्होंने फेरों से पहले ही मेहमानों के सामने गिफ्ट न लाने की शर्त रख दी और तोहफों की जगह दूसरी चीज की मांग की।

Image

इरा खान अपनी शादी पर नहीं चाहतीं तोहफे

Ira Khan No Gift Policy On Her Marriage: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान जल्द ही ससुर जी बनने वाले हैं। दरअसल, उनकी बेटी इरा खान (Ira Khan) फिटनेस कोच नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इरा खान की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही है। हाल ही में उन्हें एक सैलून के बाहर भोी देखा गया था। इरा खान की शादी में बड़ी मात्रा में मेहमान शामिल होने वाले हैं। लेकिन फेरों से पहले ही आमिर की लाडली ने मेहमानों के लिए नियम बना दिये हैं। दरअसल, इरा खान ने मेहमानों से शादी में तोहफे न लाने की गुजारिश की है।

इरा खान (Ira Khan) का कहना है कि जो भी उनकी शादी में शामिल होने आए, वे अपने साथ तोहफे बिल्कुल न लाएं। हालांकि उन्होंने तोहफे की जगह मेहमानों से किसी और चीज की मांग की है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इरा खान ने मेहमानों से गुजारिश की है कि वे महंगे तोहफे लाने की जगह उनके नॉन-प्रोफिट एनजीओ अगत्सु के लिए दान करें। बता दें कि इरा खान का ये एनजीओ लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की सहायता के लिए बनाया गया है।

इरा खान (Ira Khan) और नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) की बात करें तो दोनों लंबे वक्त से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने बीते साल 18 नवंबर को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सगाई भी की थी। वहीं आज दोनों फेरे लेते नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि इरा खान के होने वाले पति नुपुर शिखरे, आमिर खान को भी बहुत पसंद हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article