Akshay Kumar Starts Khel Khel Mein Shooting In London: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते 6 अक्टूबर को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'मिशन रानीगंज' रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी तो जबरदस्त थी, लेकिन लोगों से उसे ज्यादा भाव नहीं मिला। लेकिन एक फिल्म फेल होने के बाद भी अक्षय कुमार ने हार नहीं मानी और अगली फिल्म की तैयारी में लग गए। दरअसल, अक्षय कुमार ने लंदन में 'खेल खेल में' की शूटिंग शुरू कर दी है।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 'खेल खेल में' (Khel Khel Mein) की शूटिंग से जुड़ा वीडियो भी साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार ग्रे हुडी पहने ब्लैक स्पेक्स लगाए नजर आए। वीडियो में खिलाड़ी कुमार का कूल लुक देखने लायक रहा। इसे साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लोगों से शुभकामनाएं भी मांगी। अक्षय कुमार ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "जब कैमरा शुरू हो तो कुछ और नहीं कर सकता, बस मुस्कुरा सकता हूं। 'खेल खेल में' की शूटिंग शुरू कर दी है, आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।"
अक्षय कुमार के वीडियो पर फैंस ने किया कमेंट
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की वीडियो देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। हालंकि इन्हीं में से कुछ यूजर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह भी दी। एक यूजर ने अक्षय कुमार के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सर थोड़ा रेस्ट कर लीजिए, करियर रेस्ट इन पीस हो रहा है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अक्षय सर, आपकी मुस्कान ने तो हमारा दिन बना दिया।"
