बॉलीवुड

इम्तियाज अली की अगली मूवी में रोमांस करते नजर आएंगे अविनाश तिवारी-अदिति राव हैदरी, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Avinash Tiwary And Aditi Rao Hydari:बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) जल्द ही अविनाश तिवारी और अदिति राव हैदरी को कास्ट कर एक लव स्टोरी लेकर आने वाले हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार 26 फरवरी से फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। अब फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Image

Avinash Tiwary and Aditi Rao Hydari

Avinash Tiwary And Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) बेस्ट लव स्टोरी डायरेक्टर में से एक हैं। इम्तियाज अली की फिल्म की कहानियों को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इम्तियाज अली की फिल्म लैला मजनू की कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई थी। अब हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर एक और बेस्ट लव स्टोरी की जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इम्तियाज अली अपनी अगली फिल्म अविनाश तिवारी और अदिति राव हैदरी के साथ बनाने वाले है। ये फिल्म एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है। इससे पहले आई रिपोर्ट के अनुसार इम्तियाज ने फहाद फासिल और तृप्ति डिमरी के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लॉक कर दी है। वहीं फिल्म निर्माता इम्तियाज की एक फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह नजर आने वाले हैं। इम्तियाज अली फरवरी के अंत से अपनी अगली फिल्म ( अविनाश तिवारी और अदिति राव हैदरी) की शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म 26 फरवरी से फ्लोर पर आएगी।

दो फिल्म की शूटिंग के बाद शुरू होगी इडियट्स ऑफ इस्तांबुल की शूटिंग

रिपोर्ट के अनुसार अविनाश तिवारी और अदिति राव हैदरी के अलावा दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद इम्तियाज अली फहाद फासिल और तृप्ति डिमरी के साथ रोमांटिक कॉमेडी पर काम करेंगे। इस फिल्म का नाम इडियट्स ऑफ इस्तांबुल रखा गया है। इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार, तमाशा, जब वी मेट और लैला मजनू को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article