Dharmendra's last Poem will be in Ikkis: बॉलीवुड अभिनेता धर्मंद्र सिंह देओल अब इस दुनिया में नहीं हैं। सालों तक करोड़ों लोगों को एंटरटेन करने वाले और उनके दिलों में बसने वाले धर्मेंद्र सिंह देओल ने 24 नवम्बर के दिन अपनी आखिरी सांस ली। धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कहने से पहले डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म इक्सीस शूट कर दी थी, जो इस दिसम्बर सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म इक्कीस का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही दर्शकों के सामने आया था, तब धर्मेंद्र जिंदा थे। फिल्म के मेकर्स ने धर्मेंद्र की मृत्यु के बाद ये जानकारी दी है कि इक्कीस में दिवंगत एक्टर की एक प्यारी शायरी भी होगी जो उन्होंने खुद लिखी थी।
बहुत कम लोगों को पता है कि कमाल की एक्टिंग करने वाले धर्मेंद्र सिंह देओल अच्छे लेखक भी थे। उन्होंने काफी शायरी अपने हाथों से लिखी थी। वो जब भी किसी टीवी शो पर शिरकत करते थे तो उनके मुंह से लिखे हुए शेर लोगों को सुनने के लिए मिलते थे। फिल्म इक्कीस के मेकर्स ने उनकी शायरी को फिल्म में यूज किया है, जो दर्शक सिनेमाघरों में सुन पाएंगे। इक्कीस के मेकर्स ने धर्मेंद्र की शायरी का एक हिस्सा प्रोमो के तौर पर रिलीज भी किया है, जिसमें उनकी आवाज सुनाई दे रही है। इस प्रोमो को आप नीचे देख सकते हैं:
फिल्म इक्कीस में धर्मेंद्र ने भारतीय सैनिक अरुण खेत्रपालके पिता का किरदार प्ले किया है। अरुण खेत्रपाल का किरदार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने प्ले किया है। फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही दर्शकों के सामने आया था, जिसमें सभी को अगस्त्य नंदा की अदाकारी पसंद आई थी। अगस्त्य नंदा की एक्टिंग की झलक देखने के बाद हर कोई ये मानने लगा था कि ये फिल्म उनका अच्छा लॉन्च कराएगी। फिल्म इक्कीस धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होने वाली है, जिस कराण लाखों लोग इसे देखने के लिए बेताब हैं।
