बॉलीवुड

इब्राहिम अली खान ने बचाई अपने अब्बा की जान, खून से लथपथ सैफ अली खान को ऑटो से पहुंचाया था अस्पताल

सैफ अली खान पर हमले की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। बता दें बीती रात सैफ अली खान के ऊपर चाकू से हमला हो गया है। हमलावर ने एक्टर पर 6 बार वार किया था, जिस कारण सैफ अली खान को 2 गंभीर चोटें भी आई है। सैफ अली खान को उनके बड़े बेटे इब्राहिम ने खून से लथपथ हालत में ऑटो-रिक्शा में लीलावती अस्पताल पहुंचाया था।

Image

Ibrahim saved his father life

सैफ अली खान पर हमले की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। बता दें बीती रात यानी 15 जनवरी गुरुवार की रात को सैफ अली खान के ऊपर चाकू से हमला हो गया है। हमलावर ने एक्टर पर 6 बार वार किया था, जिस कारण सैफ अली खान को 2 गंभीर चोटें भी आई है। सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब सभी एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। बता दें कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने ही असल में एक्टर की जान बचाई है।

बता दें तड़के 2:30-3:00 बजे एक्टर के बांद्रा स्थित आवास पर चोरी की कोशिश के दौरान उन पर चाकू से 6 बार जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी न्यूरोसर्जरी हुई। अब एक्टर खतरे से बाहर है। रिपोर्ट के अनुसार सैफ अली खान को उनके बड़े बेटे इब्राहिम ने खून से लथपथ हालत में ऑटो-रिक्शा में लीलावती अस्पताल पहुंचाया था। इब्राहिम ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें जाने के लिए कोई कार नहीं मिल रही थी। समय ना गंवाते हुए इब्राहिम ने ऑटो-रिक्शा से ले जाना सही समझा।

पुलिस की जांच जारी

बता दें सैफ अली खान अब सुरक्षित हैं। एक्टर की सर्जरी पूरी हो गई है। एक्टर को हमले के दौरान रीढ़ की हड्डी के पास कट लग गया था। हाल ही में एक्टर के परिवार ने एक बयान जारी किया। जिसमें लिखा है- "सैफ अली खान सर्जरी से बाहर आ गए हैं और खतरे से बाहर हैं। वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं और डॉक्टर उनपर नजर बनाए रखे हैं। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है। हाल ही में एक्टर से मिलने उनके बच्चे इब्राहिम अली खान, सारा अली खान साथ ही उनकी पत्नी करीना कपूर खान अस्पताल पहुंची थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article