बॉलीवुड

Ibrahim Ali Khan के साथ Khushi Kapoor ने पूरी की Naadaniyaan की शूटिंग? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिया हिंट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 6, 2024, 04:35 PM IST

Ibrahim Ali Khan and Khushi Kapoor: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर एक साथ अपनी अपकमिंग फिल्म नादानियां में नजर आने वाले हैं, अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर हिंट दिया है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

Image

Khushi Kapoor and Ibrahim Ali Khan Wrap Up Naadaniyan?

Ibrahim Ali Khan and Khushi Kapoor: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर एक साथ अपनी अपकमिंग फिल्म नादानियां में नजर आने वाले हैं, अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर हिंट दिया है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। महज एक फिल्म पुरानी खुशी कपूर जहां भी जाती हैं, सुर्खियां बटोर लेती हैं। जोया अख्तर की द आर्चीज़ से अपने फिल्म करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अपनी अगली फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार है, जो कथित तौर पर नादानियां है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ इब्राहिम अली खान होंगे और इसका निर्देशन करण जौहर करने वाले हैं।

खैर, हाल ही में पुणे में फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की कई तस्वीरें वायरल हुईं। और अब एक्ट्रेस ने रैप-अप केक की एक तस्वीर साझा की है, जिससे हिंट मिलता है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Khushi Kapoor wrapped up Naadaniyaan with Ibrahim Ali Khan?

Khushi Kapoor wrapped up Naadaniyaan with Ibrahim Ali Khan?

खुशी कपूर ने पूरी की नादानियां की शूटिंग?

ख़ुशी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक केक की फोटो शेयर की है। केक येलो कलर का है और उस पर लिखा है, 'इट्स रैप।' उन्होंने इसे रोते हुए इमोजी और सफेद दिल वाले इमोजी के साथ पोस्ट किया है। इस केक के अलावा हम एक और केक भी देख सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article