बॉलीवुड

Ibrahim Ali Khan- Khushi Kapoor की फिल्म का नाम होगा 'Naadaniyan' धर्मा प्रोडक्शन के बार फिर देगा खुशी को मौका

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 15, 2024, 04:25 PM IST

Ibrahim Ali Khan and Khushi Kapoor Movie: इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की अपकमिंग फिल्म का टाइटल तय हो गया है। एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार दोनों की इस फिल्म का नाम नादानियां रखा गया है। धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म के जरिए इब्राहिम को लॉन्च करने वाला हैं। फिल्म को लेकर अभी से काफी हाइप है।

Image

Ibrahim Ali Khan and Khushi Kapoor's Movie Titled Naadaniyan (Image credit: Instagram)

Ibrahim Ali Khan and Khushi Kapoor Movie: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) की अपकमिंग फिल्म का टाइटल तय हो गया है। जूम को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार दोनों की इस फिल्म का नाम नादानियां (Naadaniyan) रखा गया है। धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Production) इस फिल्म के जरिए इब्राहिम को लॉन्च करने वाला हैं। फिल्म को लेकर अभी से काफी हाइप है। द आर्चीज में अपनी एक्टिंग के लिए खुशी कपूर को काफी औसत रिव्यू मिले हैं। जिसके बाद अब अपनी इस दूसरी फिल्म से उन्हें दर्शकों के बीच अपनी जगह बनानी होगी और खुद को एक बेहतरीन एक्टर के तौर पर पेश करना होगा।

करण जौहर (Karan Johar) के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जा रही फिल्म नादानियां को लेकर फैंस के बीच चर्चा बनी हुई है। करण जौहर दो और स्टारकिड्स के साथ फिल्म करते दिखने वाले हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

एक साथ दिखेंगे खुशी और इब्राहिम

करण जौहर (Karan Johar) के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म नादानियां में पहली बार खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान को जोड़ी नजर आने वाली है। यह एक रोमांस कॉमेडी फिल्म होने वाली है। बीते कुछ सालों से मूवीज का यह जोनरा काफी पसंद किया गया है। अब खुशी और इब्राहिम की इस फिल्म को लेकर भी फैंस ने काफी उम्मीदें लगाकर रखी हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article