बॉलीवुड

Sidharth Malhotra ने फिल्म Yodha का पोस्टर खास अंदाज में किया रिलीज, जाने किस दिन आएगा धांसू टीजर

Yodha Poster Out: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनकी अपकमिंग फिल्म योद्धा का पोस्टर बेहद ही खास अंदाज में रिलीज किया गया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Image

Yodha Poster Out

Yodha Poster Out: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। सिर्फ यही नहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ती जा रही, ऐसे में सभी उनकी अपकमिंग फिल्मों पर नजर गड़ाए बैठे हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आनेवाली फिल्म योद्धा का पोस्टर और टीज़र रिलीज डेट भी रिवील कर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए मजेदार वीडियो और कब टीज़र होगा रिलीज।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhota) अपनी अपकमिंग फिल्म योद्धा (Yodha) से बड़े परदे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म का पोस्टर दुबई के आसमान में रिलीज किया गया। साथ ही ये भी बताया की फिल्म का पहला टीजर इस 19 फरवरी को रिलीज गया जाएगा। एक्टर ने पोस्ट कर कैप्शन में लिखा कि एयरड्रॉपिंग का रोमांच सीधे आपकी स्क्रीन पर आता है! आप सभी के साथ इस यात्रा पर निकलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। देखते रहिए क्योंकि योद्धा टीज़र 19 फरवरी को रिलीज होगा।

जानकारी के लिए बता दें की फिल्म की रिलीज डेट पिछले साल से ही टाली जा रही थी, लेकिन अब आखरिकार इस साल 15 मार्च फिल्म बड़े परदे पर रिलीज होगा। फिल्म में एक्टर के साथ-साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना नजर आने वाली है। आखिर में बता दें की सिद्धार्थ मल्होत्रा आखरी बार रोहित शेट्टी की सीरीज इंडियन पुलिस में नजर आए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article