बॉलीवुड

Hrithik Roshan की War 2 से भिड़ेगी Kartik Aaryan की मूवी, करण जौहर ने दिखाईं आदित्य चोपड़ा को आंखें

Hrithik Roshan VS Kartik Aaryan: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की वॉर 2 (War 2) सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2025 के दिन कदम रखेगी। इसी दिन धर्मा प्रोडक्शन की नई मूवी भी कदम रखेगी, जिसमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) दिखाई देंगे। कार्तिक आर्यन और ऋतिक रोशन की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

Image

Hrithik Kartik

Hrithik Roshan VS Kartik Aaryan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता आदित्य चोपड़ा ने बीते दिनों ही ऐलान किया है कि वो अपनी मेगा बजट एक्शन एंटरटेनर वॉर 2 साल 2025 में 15 अगस्त के दिन रिलीज करेंगे। फिल्म वॉर 2 का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और इसमें ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर दो-दो हाथ करते दिखाई देंगे। फिल्म टाइगर 3 के अंत में आदित्य चोपड़ा ने बता दिया है कि वॉर 2 में ऋतिक रोशन स्पेशल मिशन पर होंगे। फिल्म वॉर 2 की रिलीज डेट सामने आते ही साफ हो गया है कि मेकर्स 15 अगस्त के मौके पर भुनाना चाहते हैं ताकि वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर पाए। मेकर्स के इस प्लान पर कार्तिक आर्यन और करण जौहर पानी फेर सकते हैं क्योंकि इन दोनों ने अपनी नई फिल्म को इसी दिन रिलीज करने का फैसला लिया है।

Hrithik Roshan की फिल्म से होगी Kartik Aaryan की मूवी की टक्कर

अभिनेता ऋतिक रोशन की वॉर 2 के साथ कार्तिक आर्यन की मूवी रिलीज होगी, जिसका निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। करण जौहर और कार्तिक आर्यन ने बीते दिनों ही इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि उनकी फिल्म भी 15 अगस्त 2025 के मौके पर रिलीज होगी। यह पहला मौका होगा जब कार्तिक आर्यन की कोई मूवी ऋतिक रोशन की फिल्म से टकराएगी।

बड़े भाई आदित्य चोपड़ा से भिड़ेंगे करण जौहर

कार्तिक आर्यन और ऋतिक रोशन की फिल्मों में होने वाली भिड़ंत से साफ हो गया है कि करण जौहर साल 2025 में अपने बड़े भाई आदित्य चोपड़ा से भिड़ेंगे। करण जौहर ने अपने करियर की शुरुआत आदित्य चोपड़ा के साथ ही की थी। तभी से इन दोनों के बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आदित्य-करण के रिश्ते पर इस क्लैश का क्या असर पड़ेगा?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article