बॉलीवुड

Singham Again: अर्जुन कपूर को खूंखार विलेन बना देख फटी रह गईं लोगों की आंखें, ट्रोल्स भी हुए नतमस्तक

Arjun Kapoor Deadly Look From Singham Again Impress People: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर 'सिंघम अगेन' में बतौर विलेन नजर आएंगे। इस फिल्म से जुड़ा उनका पोस्टर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें वह बेहद खूंखार अंदाज में दिखे। हैरत की बात तो यह है कि पोस्टर ने लोगों को भी इंप्रेस किया।

Image

'सिंघम अगेन' से जुड़ा अर्जुन कपूर का लुक आया सामने

Arjun Kapoor Deadly Look From Singham Again Impress People: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर ने 'इशकजादे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। हालांकि उनकी फिल्में लोगों को खासा इंप्रेस नहीं कर पाईं। लेकिन अब लग रहा है कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक बार फिर से करियर को ऊंचाई पर ले जाने के लिए तैयार हैं। अर्जुन कपूर को लेकर खबर आ रही थी कि वह

'सिंघम अगेन' (Singham Again) में बतौर विलेन नजर आएंगे जिससे जुड़ा उनका पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। हैरत की बात तो यह है कि 'सिंघम अगेन' से जुड़ा अर्जुन कपूर का लुक देख लोग भी हैरान रह गए।

'सिंघम अगेन' (Singham Again) से आया अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का यह लुक देख कहा जा सकता है कि रोहित शेट्टी की मूवी में वह बेहद खूंखार विलेन बनने वाले हैं। उनकी पहली तस्वीर में चेहरे पर खून और खूंखार हंसी नजर आई तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह और रणवीर सिंह आमने-सामने दिखाई दिये। इस पोस्टर को देख लोग भी एक्साइटेड हो गए। यहां तक कि ट्रोल्स को भी अर्जुन कपूर में कमी नहीं नजर आई।

'सिंघम अगेन' (Singham Again) से जुड़े अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के इस लुक पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "बाप लेवल का पोस्टर है। अर्जुन कपूर 'सिंघम अगेन' में एक खूंखार विलेन बन रहे हैं। उनका लुक बेहद दमदार है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई मानो या ना मानो, लेकिन सिंघम अगेन के जितने पोस्टर आए हैं, सबसे अच्छा पोस्टर अर्जुन कपूर का ही है।" तीसरे यूजर ने अर्जुन कपूर के पोस्टर की तारीफ में लिखा, "सच बताऊं तो पोस्टर दमदार है। बस अब ये एक्टिंग कर लें।" बता दें कि इन सबसे इतर कुछ यूजर ने अर्जुन कपूर के लुक की तुलना 'विक्रम वेधा' के ऋतिक रोशन और 'पुष्पा' के अल्लु अर्जुन (Allu Arjun) के लुक से भी की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article