Sussanne Khan commented on Hrithik-Saba pic: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ओपन हैं। ऋतिक रोशन ने बीते दिन ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड सबा आदाज के साथ एनिवर्सिरी सेलीब्रेट कर रहे हैं। ऋतिक ने सबा के साथ एक क्यूट सी फोटो शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। ऋतिक के फैंस लगातार फोटो पर कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं कि उनकी जिंदगी में खुशियां दोबारा लौट आई हैं। फैंस को साथ-साथ ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है।
ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन ने किया इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट
ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के साथ जो क्यूट सी फोटो शेयर की है, उस पर सुजैन खान ने कमेंट किया है। सुजैन खान का कमेंट लोगों को चौंका भी रहा है क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो खुलकर अपने दिल की बाय यूं बयां करेंगी। सुजैन खान ने लिखा है, 'सुपर पिक... हैप्पी एनिवर्सिरी...।' सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने लव मैरिज की थी, जो सालों तक चली लेकिन बाद में इन दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक लेने के बाद भी ऋतिक-सुजैन अच्छे दोस्त हैं और साथ में मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

Hrithik Saba
वॉर 2 की शूटिंग पूरी कर वेकेशन पर निकले ऋतिक-सबा
ऋतिक रोशन इटली में अपनी अपकमिंग मूवी वॉर 2 की शूटिंग पूरी करने के लिए गए थे। काम खत्म होने के बाद उन्होंने गर्लफ्रेंड सबा आजाद का हाथ थामा और एनिवर्सिरी सेलीब्रेट करने के लिए निकल पड़े हैं। ऋतिक और सबा न केवल एक-दूसरे को काम में सपोर्ट करते हैं बल्कि इस बात का भी पूरा ख्याल रखते हैं कि दोनों एक-दूसरे के लिए काम से वक्त निकालें ताकि यादगार पल बिताए जा सके। वैसे आपको तलाक के बाद भी ऋतिक-सुजैन के बीच मौजूद बॉन्डिंग कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
