Hrithik Roshan's Krrish 4: ऋतिक रोशन की सबसे चर्चित सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'कृष' की चौथी किस्त का हर किसी को इंतजार है। कुछ दिनों पहले ही ऋतिक रोशन के पापा और बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राकेश रोशन ने फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) को लेकर बताया था कि 2027 में इसे रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है। राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के इस अपडेट के बाद अब ऋतिक रोशन ने भी 'कृष 4' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने बताया कि 'कृष 4' एक मुश्किल फिल्म है और इसके लिए फैन्स को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
'कृष 4' को बनाने में लग सकता है लंबा समय
पिंकविला से बात करते हुए ऋतिक रोशन ने बताया, 'मुझे लगता है कि इंतजार लंबा हो सकता है। कृष 4 के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।' इस प्रोजेक्ट पर काम करने के बारे में ऋतिक रोशन ने कहा, 'मैं यह कहना चाहता हूं कि ये मुश्किल फिल्म है। आप इस मूवी को बिजनेस साइड, इकोनॉमिक्स साइड, इसकी गहराई और स्क्रिप्ट को भी देखना होगा।' ऋतिक रोशन ने यह क्लियर कर दिया है कि 'कृष 4' पर काम तो चल रहा है लेकिन इस मूवी के लिए लोगों को और भी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वॉर 2' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाई है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आए थे। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम रोल में थीं।
