बॉलीवुड

सबा आजाद संग रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचें ऋतिक रोशन, कपल पर टिकी रहीं लोगों की निगाहें

Hrithik-Saba At Ramesh Taurani's Diwali Bash: बीते बुधवार की रात बॉलीवुड के मशहूर निर्माता रमेश तौरानी ने धमाकेदार दिवाली पार्टी होस्ट की थी। इस पार्ट में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) ने इस पार्टी की जान बने रहे।

Image

Hrithik-Saba At Ramesh Taurani's Diwali Bash

Hrithik-Saba At Ramesh Taurani's Diwali Bash: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक बने हुए हैं। दोनों को साथ में कई बार पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट किया गया है। ऐसे में अब मशहूर निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में भी ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) ने अपनी मौजूदी जाहिर कराई है। बीते कुछ सालों से ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस कपल को फैन्स भी साथ में देख खूब तारीफ करते हैं।

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में ऋतिक रोशन ऑल ब्लैक लुक में बेहद स्टाइलिश और डैशिंग अंदाज एम् दिखाई दिए। ब्लैक शर्ट और मैचिंग ट्राउजर के साथ ऋतिक रोशन ने आपको लुक को काफी आकर्षक बनाया है। वहीं दूसरी ओर सबा आजाद एक खूबसूरत बेज रंग के शरारा में काफी प्यारी लग रही थीं, जिसके साथ कम मेकअप और लाइट ज्वेलरी का इस्तेमाल किया। कैमरा देखते ही ऋतिक रोशन और सबा आजाद मुस्कुराते हुए दिखाई दिए और एक-दूसरे को देखते हुए कई पोज भी दिए।

रमेश तौरानी द्वारा द्वारा होस्ट की गई इस दिवाली पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान डेविड धवन, आकांक्षा रंजन कपूर, अनुष्का रंजन अपने पति आदित्य सील के साथ और गिरीश कुमार सहित कई सेलेब्स इस पार्टी का हिस्सा बने। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वॉर 2' में देखा गया था। इस मूवी में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी दिखाई दिए। फिल्म 'वॉर 2' का क्लैश साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की 'कुली' से बॉक्स ऑफिस पर हुआ था। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' लोगों की ज्यादा इम्प्रेस नहीं कर पाई थी। फिल्म अपने बजट को भी क्रॉस नहीं कर पाई।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article