Sunny Deol joins Housefull 5: फिल्म गदर 2 की बम्पर सफलता के साथ ही सनी देओल (Sunny Deol) की इंडस्ट्री में डिमांड बढ़ती जा रही है। सनी पाजी के पास एक से बढ़कर एक फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं, जिन्हें वो सोच-समझकर साइन कर रहे हैं। खबरों की मानें तो सनी देओल ने अक्षय कुमार के साथ हाथ मिलाने का फैसला लिया है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) के मेकर्स ने सनी देओल को एक खास रोल ऑफर किया है, जो उन्हें काफी पसंद भी आया है। सनी पाजी ने हाउसफुल 5 के मेकर्स को जुबानी तौर पर हां कह दी है और जल्द ही उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लग सकती है।
अक्षय कुमार-बॉबी देओल के साथ लोगों को हंसाएंगे सनी देओल
अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट काफी लम्बी चौड़ी होने वाली है। सनी देओल की एंट्री से पहले इसमें बॉबी देओल की एंट्री भी हो चुकी है। हाउसफुल 4 के साथ बॉबी देओल हाउसफुल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने थे और अब हाउसफुल 5 के साथ सनी पाजी इस फिल्म सीरीज का हिस्सा बनेंगे। फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग साल 2024 से शुरू होने वाली है।
साल 2025 में रिलीज होगी हाउसफुल 5
फिल्म हाउसफुल 5 पहले साल 2024 में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज को साल 2025 तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। हाउसफुल 5 के मेकर्स इसे जल्दबाजी में नहीं बनाना चाहते हैं क्योंकि यह काफी बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी है। डायरेक्टर तरुण मनसुखानी के हाथ में हाउसफुल 5 की कमान है, जिसको वो फैमिली एंटरटेनर बनाना चाहते हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
