बॉलीवुड

Housefull 5: निर्माताओं ने मोफ्यूजन स्टूडियो के खिलाफ दायर किया 25 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा, हनी सिंग ने खरीदे 'लाल परी' के राइट्स

Akshay Kumar's Housefull 5 News: अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 5' के निर्माताओं ने अब यूट्यूब और मोफ्यूजन स्टूडियो के खिलाफ 25 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यही नहीं उन्होंने यूट्यूब से फिल्म के टीजर को जल्द से जल्द दोबारा अपलोड करने के लिए भी कहा है।

Image

Housefull 5

Akshay Kumar's Housefull 5 News: साल 2025 में बैक टू बैक 2 फ्लॉप्स देने के बाद अब अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की 5वीं किस्त का सभी दर्शकों को इंतजार है। फैन्स को उम्मीद है कि अक्षय कुमार की कॉमेडी मूवी उनके करियर को एक बार फिर पटरी पर ला सकती है। रिलीज होने से पहले ही यह मूवी मुश्किलों में फंसती जा रह है। कुछ दिनों मेकर्स ने 'हाउसफुल 5' का टीजर जारी किया था। इस टीजर के रिलीज होते ही मूवी कॉपीराइट मुद्दों के कारण मुश्किल में पड़ गई है।

मोफ्यूजन स्टूडियो ने 'लाल परी' गाने को यूज करते हुए टीजर के खिलाफ कॉपीराइट का दावा दायर किया। मेकर्स ने तुरंत ऑफिशियल चैनल से इस टीजर को हटा दिया था। अब 'हाउसफुल 5' के निर्माताओं ने यूट्यूब और मोफ्यूजन स्टूडियो के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा तब दायर किया गया, जब हनी सिंह ने लिखित घोषणा करते हुए कहा कि उनके पास इस गाने के राइट्स हैं।

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार 'हाउसफुल 5' के निर्माताओं ने कानूनी कार्रवाई पुख्ता सबूत होने के बाद शुरू की है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बड़े और नामी प्रोडक्शन हाउस में से एक है। उनकी फिल्म का टीजर बिना इन्फॉर्म किए हटाया गया वो सही नहीं था। उन्हें लगता है कि इस घटना के बाद अब मोफ्यूजन स्टूडियो के खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है। इस घटना की प्रोडक्शन हाउस ने यूट्यूब से शिकायत की है।

मैनेजमेंट का मानना है कि अगर कॉपीराइट का इशू आता है तो वीडियो-शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म को एक बार तो निर्माताओं से रीचेक करना चाहिए था। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के चैनल पर 16 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और इस तरह के आरोप ऊपर पहली बार लगे हैं। यूट्यूब ने एक बार इस बारे में प्रोडक्शन से पूछना सही नहीं समझा और टीजर हटा दिया। इससे उनकी छवि खराब होती है। मोफ्यूजन स्टूडियो और यूट्यूब को 13 मई के दिन नोटिस भेजा गया है और जल्द से जल्द यूट्यूब से टीजर को दोबारा अपलोड करने के लिए कहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article