Housefull 5 first Review: एक दौर था जब अक्षय कुमार कमाल की कॉमेडी मूवीज लेकर दर्शकों के सामने आते थे। उनकी फिल्में न केवल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करती थीं बल्कि दर्शकों को भी काफी पसंद आती थीं। काफी समय से अक्षय कुमार की ऐसी कोई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे पायी, जिस उनके फैंस को हाउसफुल 5 का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और सामने आ रहे फर्स्ट रिव्यूज की मानें तो अक्षय कुमार, रितेश देशमुक और अभिषेक बच्चन एक जबरदस्त फैमिली एंटरटेनर लेकर आए हैं, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर एन्जॉय कर सकता है।
ऑल्वेज बॉलीवुड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म हाउसफुल 5 का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा है, 'हाउसफुल 5 एक शानदार कॉमेडी मूवी है, जिसमें चौंकाने वाला सस्पेंस भी है। फिल्म में हर किरदार को पूरी तवज्जो दी गई है और हर कैरेक्टर को खूबसूरती से लिखा गया है। फिल्म की लिखावट इतनी कमाल की है कि इसकी वजह से फिल्म की डेप्थ बढ़ गई है और दर्शकों को ज्यादा मजा आता है। फिल्म में सभी कलाकारों ने सानदार काम किया है और क्लाइमैक्स कमाल का है।'
फिल्म हाउसफुल 5 को मिल रहे रिव्यूज को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये मूवी वीकेंड पर खूब दर्शक सिनेमाघरों की तरफ खींचेगी। फिल्म में न केवल लम्बी-चौड़ी स्टारकास्ट है बल्कि इसमें कमाल के डायलॉग्स और जबरदस्त स्टोरीलाइन भी है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस बात का पूरा ख्याल रखा है कि दर्शक हाउसफुल फ्रेंचाइजी से जो-जो एक्सपेक्ट करते हैं, उन्हें सिनेमाघरों में वो सभी मिले। बताते चलें कि मेकर्स ने हाउसफुल 5 को 2-2 क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया है। जो कि अलग तरह का एक्सपेरिमेंट है। देखना होगा कि इससे हाउसफुल 5 को फायदा होगा या नुकसान।
