बॉलीवुड

Housefull 5: Akshay Kumar स्टारर की रिलीज डेट हुई शिफ्ट, 2025 तक फैन्स को करना होगा इंतजार

Akshay Kumar's Housefull 5 Release Date Changed: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। जानिए मेकर्स ने ये फैसला क्यों लिया है?

Image

Akshay Kumar's Housefull 5

Akshay Kumar's Housefull 5 Release Date Changed: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस साल जून में कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली किस्त 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) की बड़ी घोषणा की थी। इस फिल्म का निर्देशन तरूण मनसुखानी द्वारा किया जा रहा है। 'हाउसफुल 5' को पहले दुनिया भर के सिनेमाघरों में अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। अक्षय कुमार ने खुद कन्फर्म करते हुए बताया है कि फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। अब फैन्स को 2025 तक का इंतजार करना होगा।

अक्षय कुमार ने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाउसफुल फ्रेंचाइजी को ऑडियंस की ओर से भरपूर प्यार मिला है और हम इस तरह का प्यार 'हाउसफुल 5' के लिए भी चाहते हैं। टीम ने एक बेहतरीन कहानी तैयार की है, जिसमें टॉप लेवल के वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इसलिए हमने यह फैसला लिया है कि हम फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा रहे हैं। हम सिनेमेटिक एक्सपीरियंस के साथ आपको 5वीं बार एंटरटेनमेंट देंगे। हाउसफुल 5 अब 6 जून 2025 को रिलीज होगी।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को आखिरी बार फिल्म 'मिशन रानीगंज' में देखा गया था। इसके अलावा अक्षय कुमार फिल्म 'खेल खेल में' की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' के अपने हिस्से की शूटिंग को भी पूरा किया है। अक्षय कुमार जल्द ही 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी नजर आएंगे

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article