बॉलीवुड

Holi 2024: पहली होली पर एक-दूजे के रंग में रंगे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, प्यार देख फैंस भी ले रहे हैं बलाएं

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Celebrates First Holi Together: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और फिल्ममेकर जैकी भगनानी की शादी के बाद ये पहली होली है। इस खास मौके पर दोनों एक-दूजे के रंग में रंगे नजर आए। रकुल ने होली का वीडियो भी साझा किया है।

Image

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साथ मनाई होली

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Celebrates First Holi Together: होली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस त्योहार पर पूरे देश में धूम मची हुई है। बॉलीवुड सितारों की एक्साइटमेंट होली को लेकर तो सातवें आसमान पर है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और एक्टर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की शादी के बाद ये पहली होली है, जिसे दोनों साथ में मनाते नजर आ रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो भी साझा किया है, जिसमें दोनों गुलाल में रंगे नजर आए।

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) का वीडियो देख फैंस भी उनकी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में नजर आया कि पहले जैकी भगनानी अपनी पत्नी रकुल प्रीत सिंह को प्यार से गुलाल लगाते हैं। वहीं बाद में रकुल भी गुलाल अपने पति की नाक पर लगाती हैं। इस दौरान दोनों की खुशी देखने लायक रही। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "हमारी तरफ से आप लोगों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) इसी साल 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में गोवा में सात फेरे लिए थे। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें आनंद कारज और सिंधी रिवाज शामिल है। रकुल और जैकी की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों 2021 से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि वे अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चुप्पी ही बनाए रखते थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article