बॉलीवुड

Holi 2024: Akshay Kumar पर पानी फेंकने आए Tiger Shroff, खिलाड़ी कुमार ने मारने के लिए उठा लिया नारियल

Akshay Kumar Tiger Shroff Holi Celebration: होली की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। इस त्योहार को लेकर बॉलीवुड स्टार्स में भी एक्साइटमेंट है। हाल ही में अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह टाइगर श्रॉफ को मारने के लिए नारियल उठाए नजर आए।

Image

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का होली सेलिब्रेशन

Akshay Kumar Tiger Shroff Holi Celebration: आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। रंगों के इस त्योहार के लिए लोग साल भर पलकें बिछाकर इंतजार करते हैं। होली 2024 को लेकर बॉलीवुड सितारों की एक्साइटमेंट भी अलग स्तर पर है। इस त्योहार के खास मौके पर अक्षय कुमार ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह टाइगर श्रॉफ को मारने के लिए नारियल उठाए नजर आए। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के वीडियो में दिखाई दिया कि वह हाथ को पीछे छुपाकर बाहर निकलते हैं। वहीं दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) उनका गेट के पास इंतजार कर रहे होते हैं। वीडियो में दिखाई दिया कि टाइगर श्रॉफ के हाथ में रंग से भरी बाल्टी थी, जिसे उन्होंने अक्षय कुमार पर डालने की कोशिश की। लेकिन अक्षय कुमार ने एक्टर को देखते ही हाथ में छुपाया नारियल मारने के लिए उठा लिया। ऐसे में टाइगर श्रॉफ ने डर के कारण बाल्टी में रखा रंग अपने ऊपर ही डाल लिया।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, "बुरा ना मानो होली है, आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।" खिलाड़ी कुमार का वीडियो देख लोग भी हंसी नहीं रोक पाए। एक यूजर ने लिखा, "ये नारियल वाला आइडिया बढ़िया है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आज कोई पंगा मत लेना, वरना ऐसा ही हाल होने वाला है।"

बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाले हैं। उनकी ये मूवी ईद के खास मौके पर रिलीज होगी। वहीं मूवी का ट्रेलर 26 मार्च को आने वाला है, जिसके लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article