High Court Verdit in favour of Anil Kapoor: बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ( Anil Kapoor) ने हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया , उन्होंने अपनी पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट में याचिका दायर की. दरअसल एक्टर ने याचिका में कहा कि कुछ लोग उनकी तस्वीर और आवाज का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं जिस पर उन्हें आपत्ति है. अनिल कपूर ने यह शिकायत दायर करते हुए कहा है कि वह अपनी तस्वीरों, आवाज पर उनकी इजाजत के बैगर इस्तेमाल न करने की अर्जी लगाते हैं. कोर्ट ने एक्टर के पक्ष में फैसला सुनाते हुए अनिल कपूर से सम्बंधित इन सभी चीजों पर रोक लगा दी है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने अनिल कपूर के पक्ष में फैसला लिया और कहा कि उनकी तस्वीर, आवाज और उनके पॉपुलर किरदार का बिना इजाजत इस्तेमाल करना दण्डनीय होगा. कोर्ट ने उनके पॉपुलर किरदार ' मिस्टर इंडिया' , 'नायक' और ' लखन' की कॉपी करने पर बैन लगा दिया है. साथ ही उनकी फिल्म के फेमस डायलोग भी अब कोई उनकी इजाजत के बैगर इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.
बता दें कि इससे पहले बिग बी अमिताभ बच्चन( Amitabh bachchan) भी पर्सनालिटी राइट्स पर याचिका दायर कर चुकें हैं और उनके पक्ष में भी फैसला सुनाया गया था.
