बॉलीवुड

पंकज धीर को याद कर इमोशनल हुई हेमा मालिनी, सच्चे दोस्त- अच्छे साथी के दुनिया से जाने पर लिखी दिल की बात

Hema Malini Post for Pankaj Dheer: अभिनेता पंकज धीर के जाने से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। पंकज धीर इस दुनिया को अलविदा कह गए, एक्टर के जाने से उनके दोस्त और परिवार के लोग दुखी हैं। पंकज धीर के जाने पर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने पोस्ट किया है।

Image

image source: x

Hema Malini Post for Pankaj Dheer: अभिनेता पंकज धीर( Pankaj Dheer) ने बीती रात बुधवार को अंतिम सांस ली। 15 अक्टूबर 2025 को पंकज धीर दुनिया से चले गए। लोग उन्हें महाभारत में 'कर्ण' के किरदार के लिए जानते थे। पंकज धीर टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार थे, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। पंकज धीर की मौत से इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। उनके जाने के बाद स्टार्स एक्टर की याद में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने दोस्त पंकज धीर के लिए इमोशनल कर देने वाली पोस्ट शेयर की। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या लिखा।

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी( Hema Malini) ने अपने दोस्त पंकज धीर( Pankaj Dheer) के साथ फोटोज शेयर की। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मैंने आज एक बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया है और मैं पूरी तरह से टूट गई हूँ। पंकज धीर, हमेशा इतने प्यारे, हर चीज़ के प्रति उत्साही, एक प्रतिभाशाली अभिनेता जिन्होंने महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीता, इतने जीवंत, ने अंतिम सांस ली है। कैंसर से एक साहसी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया, जिस को उन्होंने हराने के लिए प्रण लिया था। मेरे लिए, वह हमेशा बहुत मददगार रहे, मैंने जो भी किया उसमें मुझे प्रोत्साहित किया और जब भी मुझे उनकी ज़रूरत पड़ी, हमेशा मेरे साथ रहे। मुझे अपने जीवन में उनके निरंतर समर्थन और उपस्थिति की कमी खलेगी। मैं उनकी प्यारी पत्नी अनीता जी के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ, जो उनके जीवन की रोशनी थीं।

फैंस के रिएक्शन

हेमा मालिनी( Hema Malini) की इस पोस्ट पर फैंस भी अपने दिल की बात लिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह जल्दी ही दुनिया से चले गए। बताते चले कि कल शाम को मुंबई में अभिनेता का अंतिम संस्कार हुआ था। उनके बेटे निकितन धीर ने उन्हें अग्नि दी। पंकज धीर की आखिरी विदाई पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लोगों की भीड़ उमड़ी थी। अभिनेता सलमान खान ने उनके बेटे को गले लगाया और मदद की। कल से ही सोशल मीडिया पर लोग पंकज धीर को याद कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article