बॉलीवुड

पति से अलग होने के बाद Esha Deol करेंगी राजनीति में एंट्री, मां हेमा मालिनी ने दिया हिंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 18, 2024, 01:52 PM IST

Esha Deol Join Politics: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उनकी बेटी ईशा देओल जल्द पॉलिटिक्स में एंंट्री कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में हिंट दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि बेटी ईशा को राजनीति में बहुत ज्यादा दिलचस्पी है। वो आने वाले समय में राजनीति में एंट्री ले सकती हैं।

Image

esha and hema malini (credit pic: instagram)

Esha Deol Join Politics: एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन हेमा मालिनी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी बड़ी बेटी ईशा जल्द राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। हेमा ने कहा कि ईशा को राजनीति में बहुत ज्यादा दिलचस्पी हैं। आने वालों सालों में ईशा राजनीति में आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि पति धर्मेंद्र ने मेरे बहुत साथ दिया। उनके बिना तो मैं यहां तक नहीं पहुंच सकती थी। एक्ट्रेस ने कहा, मेरी फैमिली ने मेरा बहुत साथ दिया। उनके बिना कुछ नहीं हो पाता। वो मुंबई में मेरे घर का ध्यान रखते हैं तभी मैं मथुरा आती हूं। मैं आती हूं काम के बाद चली जाती हूं।

धर्म जी बहुत खुश हैं। वो मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं और वो भी मथुरा आते रहते हैं। दरअसल इंटरव्यू में हेमा मालिनी से पूछा गया कि ईशा और अहाना में से कोई राजनीति में आएगा। इस पर हेमा ने कहा कि वो आना चाहते हैं तो बिल्कुल आएंगे।

राजनीति में एंट्री करेंगी ईशा देओल

ईशा को राजनीति में रुचि है। वो आने वाले समय में राजनीति में आ सकती हैं। ईशा हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी है। ईशा ने हाल ही में अपने पति भरत तख्तानी से तलाक लिया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अलग होने की अनाउंसमेंट की थी। ईशा और भरत की दो बेटियां हैं। ईश और भरत ने 11 साल बाद अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। दोनों के अलग होने का क्या कारण है। इसके पीछे की वजह नहीं पता चल पाई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article